{"_id":"68a6fd387c0667850a016e12","slug":"neet-pg-2025-result-vaibhav-jain-from-uttarakhand-srinagar-got-success-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2025 Result: श्रीनगर के वैभव जैन ने नीट पीजी में पाई सफलता, बिना कोचिंग के पास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET PG 2025 Result: श्रीनगर के वैभव जैन ने नीट पीजी में पाई सफलता, बिना कोचिंग के पास की परीक्षा
Thu, 21 Aug 2025 04:42 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Aug 2025 04:42 PM IST
सार
वैभव ने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बिना अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन
वैभव जैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेहनत और लगन से हर मंजिल पाई जा सकती है। इसका उदाहरण शहर के मेधावी छात्र वैभव जैन ने प्रस्तुत किया है। वैभव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा नीट पीजी में 3426वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: गवाहों की सुरक्षा के लिए साक्षी संरक्षण योजना को मंजूरी, धामी कैबिनेट में लिया गया फैसला
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2024 में एसबीकेएस, बड़ौदा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। वैभव श्रीनगर के व्यवसायी पंकज जैन और ममता जैन के बेटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। परिवारजन और परिचितों का कहना है कि वैभव की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि शहर और क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।