फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   neet paper leak hearing in nainital high court.

हाईकोर्ट में टली नीट-2 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Tue, 06 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 06 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
neet paper leak hearing in nainital high court.
अदालत - फोटो : demo

नीट-2 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के प्रयास के मामले की सोमवार को होने वाली सुनवाई समयाभाव के कारण टल गई। हाईकोर्ट ने पूर्व में मेडिकल की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा नीट-2 (नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में सीबीएसई बोर्ड को जवाब दाखिल करने और पुलिस को रिपोर्ट देने के निर्देश दिया था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी थी। मामले के अनुसार राजस्थान निवासी अंशुल शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि 23 जुलाई 2016 को रामनगर में नीट-2 की परीक्षा का पेपर लीक करने के प्रयास में तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। ये लोग ढिकुली के एक  रिसार्ट में 44 छात्र-छात्राओं को प्रश्न और उनके उत्तर डिक्टेट करा रहे थे।
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी से दस से पचास लाख तक वसूले
पुलिस के मुताबिक उन्हें एक गोपनीय पत्र से पता चला था कि इस बार बिहार मूल के कुछ लोग बिहार के 300 छात्र और छात्राओं को हल्द्वानी में परीक्षा के पूर्व ही पेपर लीक कर देंगे। पुलिस की छानबीन में पता चला था कि इनमें से कुछ लोग जो हल्द्वानी के होटलों में ठहरे थे वे बिना चेक आउट किए रामनगर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम रामनगर में सक्रिय हुई और वहां से तीन आरोपियों को प्रश्नों के उत्तर बताते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। यहां मौजूद 44 विद्यार्थी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, लखनऊ और आजमगढ़ के थे। पुलिस को पता चला था कि यह लोग एक परीक्षार्थी से दस लाख से लेकर पचास लाख रुपये तक ले रहे हैं। याचिकाकर्ता ने एसएसपी की जांच रिपोर्ट दाखिल करने व आरोप सही साबित होने पर परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed