आज से शुरू होगी ऑल इंडिया NEET यूजी काउंसिलिंग, यहां पढ़िए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी की ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए 13 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसिलिंग का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। जल्द ही इसकी पूरी अधिसूचना जारी होगी।
इस काउंसिलिंग से एमबीबीएस और बीडीएस की अखिल भारतीय स्तर की 15 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन होगी। ऑल इंडिया कोटे की जो सीटें भरने से रह जाएंगी, वह बाद में संबंधित राज्यों के स्टेट कोटे में समाहित हो जाएंगी।
एमसीसी की वेबसाइट के माध्यम से ही आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में भी दाखिले होंगे। इसके लिए एएफएमसी में अलग से पंजीकरण कराने होंगे। काउंसिलिंग का लिंक अलग से एमसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
यह है काउंसिलिंग का प्रस्तावित कार्यक्रम
यह है काउंसिलिंग का प्रस्तावित कार्यक्रम
पहला चरण
पंजीकरण, शुल्क और च्वाइस फीलिंग : 13 से 18 जून शाम पांच बजे तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : 19 जून सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक
पहले चरण का सीट आवंटन : 22 जून 2018
आवंटित सीट पर दाखिले की तिथि : 23 जून से तीन जुलाई तक
दूसरा चरण
पंजीकरण, शुल्क और च्वाइस फीलिंग : छह जुलाई से आठ जुलाई शाम पांच बजे तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : नौ जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 12 जुलाई 2018
आवंटित सीट पर दाखिले की तिथि : 13 जुलाई से 22 जुलाई तक
यहां होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग
मॉपअप राउंड
पंजीकरण, शुल्क और च्वाइस फीलिंग : 12 अगस्त से 14 अगस्त शाम पांच बजे तक
च्वाइस लॉक करने की तिथि : 15 अगस्त सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक
पहले चरण का सीट आवंटन : 17 अगस्त 2018
आवंटित सीट पर दाखिले की तिथि : 18 अगस्त से 26 अगस्त तक
यहां होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग : www.mcc.nic.in