{"_id":"58411e984f1c1b9345de82d0","slug":"neeraj-negi-got-gold-medal-in-ima-graduation-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA ग्रेजुएशन सेरेमनीः विंग कैडेट कैप्टन नीरज नेगी को मिला गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA ग्रेजुएशन सेरेमनीः विंग कैडेट कैप्टन नीरज नेगी को मिला गोल्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
neeraj negi
- फोटो : anil chandola/ amar ujala dehradun
देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में विंग कैडेट कैप्टन नीरज नेगी को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आईएमए में आयोजित इस सेरेमनी की शुरूआत हिंदी भाषण से की गई। कार्यक्रम में तमाम कैडेट्स को उनके प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिए गए।
एसीसी, विंग 108 कोर्स में हल्द्वानी के विंग कैडेट कैप्टन नीरज नेगी को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा गया। विंग कैडेट दंडपाल सौरव दास को सिल्वर और कंपनी कैडेट कैप्टन जय कुमार को ब्रांज मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि गोल्ड मेडलिस्ट नीरज नेगी के पिता अभी कुछ दिन पहले बंद हुई एचएमटी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 2011 में नीरज एयर फोर्स में भर्ती हुए थे। बेटे के अफसर बनने पर पिता और परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन