फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ND tiwari met sonia gandhi.

सोनिया-एनडी की मुलाकात से चढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा

Wed, 10 Feb 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
ND tiwari met sonia gandhi.

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की मंगलवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात प्रदेश में कांग्रेस के सियासी तापमान को बढ़ा गई है। तिवारी ने सोनिया गांधी से एक घंटे की मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साल 2017 के चुनाव की तैयारी को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन


एनडी के बेटे रोहित शेखर ने उत्तराखंड की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सोनिया को सौंपा। तिवारी पहले भी हल्द्वानी में धरने पर बैठे थे। उस समय सरकार को रातों-रात हरकत में आना पड़ा था।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर हुई बातचीत
प्रदेश के विधानसभा चुनाव का एक छोर एनडी भी किसी न किसी रूप में संभाले हैं। साल 2012 के चुनाव में एनडी के दून आवास से संचालित होने वाली एक समिति ने मोरचा संभाल लिया था। उस समय एनडी के भतीजे मनीष तिवारी के लिए गोलबंदी हुई थी। अब उत्तर प्रदेश में परिवहन सलाहकार रोहित शेखर मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दस जनपथ में एनडी तिवारी, उनकी पत्नी उज्ज्वला और रोहित शेखर की सोनिया से मुलाकात के प्रदेश में निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। रोहित के मुताबिक एक घंटे तक चली मुलाकात में 2017 के चुनाव को लेकर बातचीत हुई। उत्तराखंड की समस्याओं को भी सोनिया के सामने रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed