{"_id":"5dca87478ebc3e5b5b39531d","slug":"ncs-portal-is-beneficial-for-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए फायदेमंद है एनसीएस पोर्टल, युवाओं को मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए फायदेमंद है एनसीएस पोर्टल, युवाओं को मिलेगी हर जानकारी
Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:59 PM IST
सार
- सेवायोजन विभाग काउंसिलिंग व रोजगार मेलों में अभ्यर्थियों का करा रहा रजिस्ट्रेशन
- पोर्टल में मिलेगी सरकारी व निजी क्षेत्र के हर रोजगार की जानकारी
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विस्तार
अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराने में वाले नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल को अब देहरादून समेत अन्य जिलों में अनिवार्य रूप से लागू करने की योजना है। इसके लिए सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेलों में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना शुरू किया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन से भी अभ्यर्थियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन होते ही अभ्यर्थियों को सरकारी एवं निजी रोजगार से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर मैसेज भेजकर उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं अभी तक जिले में 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
एनसीएस पोर्टल पर एक नजर
एनसीएस पोर्टल केंद्रीय श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय का पोर्टल है, जिसमें रोजगार से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध है। इसमें सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार की भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद उन्हें मोबाइल व ई-मेल के जरिये हर जानकारी मुहैया कराई जाएगा। यह पोर्टल नियोक्ता (इम्पलॉयर) के लिए भी अहम है। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें जॉब के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन के लिए भी मौका
जिला सेवायोजन अधिकारी विनीता बडोनी ने कहा कि इसमें बड़े पदों की तरह ही प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन के लिए भी मौके हैं। ऐसे पेशे में तमाम अवसरों की जानकारी भी उपलब्ध रहती है।
एनसीएस पोर्टल अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें प्रत्येक क्षेत्र से जुड़े रोजगार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कई अन्य लाभ भी लिए जा सकते हैं।
- ममता सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी