फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCC's contribution is important in making youth disciplined: Dhan Singh Rawat

युवाओं को अनुशासित बनाने में एनसीसी का योगदान महत्वपूर्ण : धन सिंह रावत

Wed, 27 Nov 2024 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
NCC's contribution is important in making youth disciplined: Dhan Singh Rawat
- होरावाला के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस का आयोजन
विज्ञापन

- यूसर्क की स्टेम लैब का किया उद्घाटन
फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। होरावाला स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि एनसीसी छात्र-छात्राओं को अनुशासित बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में एनसीसी की शुरूआत की जानी चाहिए।

कार्यक्रम के संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है। जो, रोजगार से लेकर युवाओं को अनुशासित बनाने में सहायक है। इस अवसर पर उन्होंने यू सर्क के माध्यम से बनाई गई स्टेम लैब का उद्घाटन भी किया। इसके पहले विभिन्न विद्यालयों से कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए आए एनसीसी कैडेट ने उच्च शिक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस अवसर पर यूसर्क की निदेशक डॉ. अनिता रावत, मंडलीय अपर निदेशक एसपी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी डॉ. अवनींद्र बड़थ्वाल, ग्राम प्रधान प्रिया रावत, प्रधानाचार्य जसपाल नेगी, दिनेश नौटियाल, जीत सिंह अरोड़ा, रमेश चंद आजाद, प्रदीप कुमार, भगवती प्रसाद बेलवाल, ललित चर्तुवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed