फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri puja in dehradun

नवरात्र में तड़के लगी लाइन, मंदिरों में गूंजे मंत्र

Fri, 26 Sep 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Sep 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
navratri puja in dehradun

नवरात्र के दूसरे दिन पूरे विधिविधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देहरादून पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। तड़के से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं की लाइन लग गई।  

विज्ञापन


पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा
देवी दर्शन के बाद लोगों ने फलाहार ग्रहण किया। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की गई। घरों में कलश स्थापित किए गए। मंदिरों में दुर्गा-सप्तशती के पाठ और भजन-कीर्तन आयोजित किए गए। शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में सुबह देवी का अभिषेक कर नए वस्त्र पहनाए गए। महिलाओं ने घर-घर जाकर दुर्गा-सप्तशती के पाठ किए। मंदिर समिति गोविंद मोहन ने बताया कि महिलाएं पूरे नौ दिनों तक नौ घरों में सप्तशती का पाठ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि सुबह रामायण का पाठ किया गया। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह शुभ मुहूर्त में घट-स्थापना के साथ देवी पूजन किया गया। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि शाम को राही अकेला जागरण पार्टी ने श्रद्धालुओं को भजनों पर झुमाया।

गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर के महंत विश्व नाथ योगी ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक मंदिर में विश्व शांति की कामना की जाएगी। दिलाराम चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह और शाम भजन-कीर्तन किए गए। गीता भवन, कालिका माता मंदिर सभी जगह देवी का विशेष श्रृंगार और पूजन किया गया।

निकाली गई नंदा राज-जात डोली
पहले नवरात्र पर माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की ओर से नंदा राजजात डोली निकाली गई। ढोल-दमाऊ की थाप पर नीति-माणा घाटी जन-कल्याण डोली, छंतोलियों और ध्वज के साथ यात्रा की शुरुआत डाकरा बाजार से हुई। यात्रा गढ़ी कैंट बाजार, टपकेश्वर कॉलोनी होते वैष्णो देवी मंदिर पर खत्म हुई।

यहां घट स्थापना के साथ देवी उपासना की गई। मंदिर आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि विश्व शांति, भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर आसीन कराने के लिए मंगल कामना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की सफलता के लिए भी पूजा की गई। यात्रा में अमित, कमल डिमरी, अनिल, अरविंद नौटियाल, दीपेंद्र आदि शामिल थे।

पहले नवरात्र पर घर आई वैष्णवी
पहले नवरात्र पर हरबंस वाला निवासी बिरमी देवी की ना सिर्फ दादी बनने की इच्छा पूरी हुई, बल्कि वैष्णवी के होते मन की मुराद भी पूरी हो गई। दादी तो अस्पताल में लड्डू बांटते नहीं थक रही थी।

पहला नवरात्र होने से बच्ची का नाम वैष्णवी रखा गया। बुआ बरखा ने बताया कि मम्मी ने हमेशा से हम तीनों बहनों को बेहद प्यार किया। अब छोटी बहन की भी शादी होने वाली है। मां यही कहती थी कि बेटी ही घर में आनी चाहिए।


सज गई प्रतिमाएं

बंगाली लाइब्रेरी और दुर्गा बाड़ी में भी दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमाएं सज गई हैं। दोनों जगह साफ-सफाई और रंग-रोगन चल रहा है। पंचमी से यहां कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed