{"_id":"69c0ec46d031d94f1a026a41","slug":"navratri-2026-unique-devotion-at-dhari-devi-baba-grows-greenery-on-his-head-dedicates-it-to-mother-goddess-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: चैत्र नवरात्र, दिव्यांग बाबा की साधना खींच रही ध्यान, सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी देवी को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: चैत्र नवरात्र, दिव्यांग बाबा की साधना खींच रही ध्यान, सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी देवी को समर्पित
Mon, 23 Mar 2026 01:51 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:51 PM IST
सार
श्रीनगर गढ़वाल में इन दिनों दिव्यांग बाबा की विशेष साधना सभी का ध्यान खींच रही है। बाबा ने सिर पर हरियाली उगाई है। और मां को धारी देवी को समर्पित की है।
विज्ञापन
बाबा नारायण गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्र के दौरान धारी देवी मंदिर में आस्था का अनोखा स्वरूप देखने को मिल रहा है। बाबा नारायण गिरी की विशेष साधना इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ वर्षों से यहां प्रवास कर रहे ग्वालियर निवासी व जूना अखाड़ा से जुड़े बाबा नारायण गिरी अपनी अनूठी भक्ति के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबा ने अपने सिर पर जौ की हरियाली उगाकर उसे मां धारी देवी को अर्पित किया है। उनका कहना है कि सिर पर कपड़ा बांधकर उसमें मिट्टी रखी और फिर जौ के बीज बोए, जो मात्र तीन दिन में हरियाली के रूप में उग आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, स्टॉल पर पहुंच बनाई सेल रोटी
विज्ञापन
यह परंपरा वह हर वर्ष चैत्र नवरात्र में निभाते हैं। एक पैर से दिव्यांग बाबा नारायण गिरी बताते हैं कि जीवन में हुई गलतियों के प्रायश्चित के लिए उन्होंने यह संकल्प लिया है। मां के प्रति उनकी इसी श्रद्धा के चलते वह हर साल इस तरह की साधना कर हरियाली को समर्पित करते हैं।