फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri 2018 special solution on puja

नवरात्र 2018: इस तरह नौ दिनों तक मां को करेंगे प्रसन्न तो सफल होगी पूजा

Thu, 11 Oct 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 Oct 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
navratri 2018 special solution on puja
navratri 2018

मां दुर्गा इस नवरात्र पर स्वर्ण जनित नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नौका पर माता का आगमन शुभ माना जाता है।

विज्ञापन


10 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना ,अखण्ड ज्योति जलाने के साथ हो गई।

पंडित रमेश सेमवाल के अनुसार अगर भक्तजन नौ दिनों तक इस तरह मां को प्रसन्न करेंगे तो उनकी पूजा सफल होगी। 
 

पंडित सेमवाल ने बताया कि इस नवरात्र पर 17 अक्टूबर को श्रीदुर्गाष्टमी तथा महानवमी एवं दशहरा 18 अक्टूबर को एक ही दिन होगा।

आइए जानते हैं किस तरह मां का विशेष पूजन कर सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

रशि के अनुसार पूजन:
मेष राशि :- स्कंद माता की विशेष पूजा करें। माता को लाल चंदन, लाल पुष्प और सफेद मिष्ठान चढ़ाएं।

वृषभ राशि :- महागौरी की विशेष पूजा करें। पंच मेवा, सुपारी, सफेद चंदन, सफेद पुष्प चढ़ाएं।

मिथुन राशि :- माता ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा करें। केला, पुष्प, धूप से माता की पूजा करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राशि :- माता के शैलपुत्री रुप करा पूजन करें। सफेद बताशे, चावल, दूध, दही चढ़ाएं।

सिंह राशि :- मां कुष्मांडा का पूजन करें। तांबे के पात्र में रोली, चंदन, केसर, कपूर से आरती करें।

कन्या राशि :- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। फल, गंगाजल मां को चढ़ाएं।

तुला राशि :- माता के महागौरी स्वरुप का पूजन करें। दूध, दही, चावल, चुनरी चढ़ाएं और घी के दीपक से आरती करें।
 

विज्ञापन

वृश्चिक :- स्कंदमाता रूप की पूजा करें। लाल, फूल, गुड, चावल और लाल चंदन चढ़ाएं।

धनु राशि :- चंद्रघंटा रूप की पूजा करें। हल्दी, केला, केसर, पीले वस्त्र तिल का तेल, पीले फूल माता को चढ़ाएं।

मकर :- कालरात्रि रूप का पूजन करें। सरसों के तेल का दिया, पुष्प, चावल, कुमकुम और सूजी का हलवा माता को चढ़ाएं।

कुंभ राशि :- मां कालरात्रि का पूजन करें। पुष्प, कुमकुम, तेल का दीपक और ऋतु फल माता को चढ़ाएं।

मीन राशि :- मां चंद्रघंटा का पूजन करें। हल्दी, दूध, चावल, पीले फूल और केले के साथ पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed