फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Sports Day traffic route will divert to run for uttarakhand 

राष्ट्रीय खेल दिवस आज: रन फॉर उत्तराखंड में दौड़ेंगे युवा, यहां डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक रूट

Tue, 29 Aug 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day traffic route will divert to run for uttarakhand 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंगलवार सुबह होने वाले आयोजन रन फॉर उत्तराखंड के चलते शहर में  यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल ने लोगों से रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन


ये है दौड़ का रूट 
रन फॉर उत्तराखंड सुबह नौ बजे गांधी पार्क से प्रारंभ होकर ओरियंट चौक, ग्लोब चौक, बहल चौक,  बेनी बाजार चौक, सुभाष रोड़, सचिवालय गेट, पुलिस मुख्यालय गेट, पैसेफिक तिराहा, कनक चौक, लैंसडाउन चौक होते पवेलियन ग्राउंड में समाप्त होगी। दौड़ राजपुर रोड के दाहिने ट्रैक पर चलेगी।

विज्ञापन

ऐसा है डायवर्जन प्लान

National Sports Day traffic route will divert to run for uttarakhand 
ऐसा है डायवर्जन प्लान
दौड़ प्रारंभ होने से पहले ही दिलाराम चौक से घंटाघर आने वाले यातायात को यूकेलिप्टस से बैनी बाजार की ओर मोड़ दिया जाएगा।
लिंक मार्गों से आने वाला यातायात ग्लोब चौक एवं ओरियंट से डायवर्ट रहेगा।
सर्वे चौक से यूकेलिप्टस की तरफ  आने वाला यातायात बैनी बाजार से ओल्ड सर्वे रोड की तरफ  डायवर्ट रहेगा।
लैंसडाउन चौक से कनक चौक, सुभाष रोड, बेनी बाजार की तरफ  कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।
यह यातायात लैंसडाउन चौक से कान्वेंट, रोजगार और सर्वे चौक की तरफ  जा सकेगा। 
ईसी रोड, डीएवी कट से सुभाष रोड, ग्लोब चौक से पैसेफि क माल की तरफ , ओरियंट से कनक चौक की तरफ कोई ट्रैफि क नहीं आएगा। 
रन फॉर उत्तराखंड प्रारंभ से समाप्ति तक परेड ग्राउंड के चारों ओर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed