{"_id":"630cfe78cb2197070d15f02e","slug":"national-sports-day-chief-minister-udyanman-khiladi-upgradation-scheme-started-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Sports Day: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू, खेल विकास निधि की भी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Sports Day: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू, खेल विकास निधि की भी घोषणा
Mon, 29 Aug 2022 11:30 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:30 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की। उन्होंने आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति देने की शुरुआत करते हुए कई अन्य घोषणाएं भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक जिले में आठ-आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। मलखंब खेल को नीति में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खेल विभाग में अनुबंध रखे प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुबंध प्रशिक्षकों के समान मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति उनकी प्रतिभा पर निर्भर करेगी। खेल छात्रवृत्ति पेंशन योजना नहीं है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है।
खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय में लंबित इस प्रकरण पर अधिकारियों को इसके अध्ययन के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना से खेल विभाग आर्थिक रूप से मजबूत होगा। सरकार आने वाले समय में खेल महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, खेल निदेशक गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक डा.धर्मेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।