फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Sports Day Special Vandana Kataria s brother Pankaj will open academy in name of sister

National Sports Day Special: वंदना कटारिया के भाई पंकज खोलेंगे बहन के नाम से एकेडमी, मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

Mon, 29 Aug 2022 02:57 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, हरिद्वार।
बसंत कुमार, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

एकेडमी में समय-समय पर आकर वंदना भी खिलाड़ियों को टिप्स देंगी। पंकज ने कहा कि उनका मकसद हॉकी न खेलने वाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कराना है ताकि जनपद से और वंदना निकलकर अपना कॅरियर हॉकी में बना सकें। 

विज्ञापन
National Sports Day Special Vandana Kataria s brother Pankaj will open academy in name of sister
वंदना कटारिया के भाई पंकज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं अब उनके भाई पंकज कटारिया हॉकी की छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने के लिए एकेडमी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वंदना कटारिया के नाम से बनाई जाने वाली एकेडमी में हॉकी स्टार वंदना कटारिया भी खिलाड़ियों को टिप्स देंगी।    

विज्ञापन


रोशनाबाद गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। वह हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गई थीं। आज वंदना से प्रेरणा लेकर कई खिलाड़ी हॉकी में हाथ आजमा रहे हैं लेकिन सुविधाएं के अभाव में वे अपनी मंजिल से बहुत दूर हैं। 

विज्ञापन

खिलाड़ियों की इन समस्याओं को देखते हुए वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने युवाओं के हॉकी के हूनर को निखारने का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द ही अपनी बहन वंदना कटारिया के नाम से एकेडमी खोलने जा रहे हैं। इसमें हॉकी के अलावा बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विशेष कोच रखे जाएंगे। एकेडमी में समय-समय पर आकर वंदना भी खिलाड़ियों को टिप्स देंगी।  कहा कि उनका मकसद अभाव में हॉकी न खेलने वाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान कराना है ताकि जनपद से और वंदना निकलकर अपना कॅरियर हॉकी में बना सकें। 


 

दूरदराज के गांवों में अनेक बेटियां ऐसी हैं, जो सुविधाओं के अभाव में हॉकी का प्रशिक्षण लेकर मुकाम हासिल नहीं कर पा रही हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि एकेडमी में उन सभी बेटियों और बेटों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाया जाए, जो धन और व्यवस्थाओं की कमी की वजह से नहीं पहुंच पाते हैं। इसके लिए वह जल्द ही बहन वंदना कटारिया के नाम से एकेडमी शुरू करेंगे। -पंकज कटारिया, वंदना कटारिया के भाई  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed