फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   National Skiing Championship No possibility of organizing winter games in Auli Due to Joshimath Uttarakhand

उत्तराखंड: औली में शीतकालीन खेलों के आयोजन पर संकट, फरवरी पहले सप्ताह में होनी है नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप

Thu, 12 Jan 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Jan 2023 10:35 AM IST
सार

दो से पांच फरवरी तक औली की ढलानों में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रस्तावित है। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग महासंघ (एफआईएस) ने रेसिंग स्कीइंग प्रतियोगिता की स्वीकृति दी थी, जिसमें पुरूष और महिलाओं की संयुक्त स्लैलम रेस का आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन
National Skiing Championship No possibility of organizing winter games in Auli Due to Joshimath Uttarakhand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली जिले के औली की ढलानों पर अगले माह से शीतकालीन खेलों के आयोजन की कम संभावना है। इसकी वजह जोशीमठ आपदा और बर्फबारी का न होना भी है। हालांकि पर्यटन विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपयनशिप के आयोजन को लेकर उम्मीदें नहीं छोड़ी है। 

विज्ञापन


कोविड महामारी के दो साल बाद औली में राष्ट्रीय स्तर की शीतकालीन खेलों के आयोजन की तैयारियां चल रही है। दो से पांच फरवरी तक औली की ढलानों में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रस्तावित है। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग महासंघ (एफआईएस) ने रेसिंग स्कीइंग प्रतियोगिता की स्वीकृति दी थी, जिसमें पुरूष और महिलाओं की संयुक्त स्लैलम रेस का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन


 औली में शीतकालीन खेलों का आयोजन पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), आईटीबीपी, स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सहयोग से किया जाना है। इसमें उत्तराखंड समेत दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों की कुल 16 टीमों के 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जोशीमठ भू-धंसाव के कारण उत्पन्न हुई स्थिति और औली में बर्फबारी न होने के कारण शीतकालीन खेलों के आयोजन की संभावनाएं कम है। हालांकि पर्यटन विभाग ने जोशीमठ आपदा के कारण शीतकालीन खेलों का आयोजन हो सकते हैं या नहीं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है।


ये भी पढ़ें...Dehradun : हर साल करीब ढाई इंच धंस रहा है जोशीमठ, IIRS के वैज्ञानिकों ने जारी की सेटेलाइट अध्ययन की रिपोर्ट

कमेटी जोशीमठ क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट विभाग को देगी, जिसके बाद ही खेलों के आयोजन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे का कहना है कि औली में शीतकालीन खेलों को रद्द करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विभाग की ओर से फरवरी पहले सप्ताह में प्रस्तावित खेलों के लिए तैयारी चल रही है। समिति की रिपोर्ट के बाद ही विंटर गेम पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed