फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National skiing championship games start in auli 

स्कीइंग क्रास कंट्री रेस में आईटीबीपी टीम ने तीनों मेडल अपने नाम किए

Tue, 26 Feb 2019 10:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, औली (चमोली)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, औली (चमोली) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
National skiing championship games start in auli 
स्कीइंग

औली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय नॉर्डिक एवं ऐल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप में 1.5 किलोमीटर (महिला) की स्कीइंग क्रास कंट्री रेस में आईटीबीपी टीम ने तीनों मेडल अपने नाम किए। आईटीबीपी की बबीता ने गोल्ड, भावना ने सिल्वर और राखी ने कांस्य पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) आर्मी के जगदीश सिंह ने गोल्ड व मन बहादुर गुरुंग ने सिल्वर, दिल्ली के प्रवीन कुमार ने भी सिल्वर पदक जीता। गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी को 25 हजार, सिल्वर विजेता को 15 हजार और कांस्य पदक विजेता को 10 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को बर्फबारी के कारण प्रतियोगिता का शुभारंभ देरी से हुआ, लेकिन जैसे ही खिलाड़ी स्लोप पर उतरे तो फिर से बर्फबारी शुरू हो गई। तब बर्फ के बीच ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के अतुल भट्ट ने गोल्ड मेडल, अशीफ अजीज (एसएससीबी) ने सिल्वर तथा सुनील कुमार (एसएससीबी) ने कांस्य पदक जीता।  इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने गोल्ड, संध्या ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने सिल्वर और वर्षा ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेस्ट महिला स्कीयर का अवार्ड हिमाचल प्रदेश की संध्या ठाकुर, जबकि पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के जवान अतुल भट्ट को बेस्ट स्कीयर का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के डीआईजी गंभीर सिंह, पूर्व आईजी केशव कपूर, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडे, जिला सूचना अधिकारी जीसी भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed