फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Security Advisor Ajit Doval will get manad degree

कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दी जाएगी मानद उपाधि

Thu, 15 Feb 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 15 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
National Security Advisor Ajit Doval will get manad degree
Ajit Doval - फोटो : File Photo

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 25 विषयों के 400 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। बृहस्पतिवार को हुई विद्या परिषद और कोर्ट सभा की बैठक में बजट, दीक्षांत समारोह और मानद उपाधि पर चर्चा हुई। इसके बाद मानद उपाधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को देने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में हरमिटेज भवन में कोर्ट सभा की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य रूप से सदन ने दीक्षांत समारोह का अनुमोदन किया। दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि दिए जाने के लिए सभा में अजीत डोभाल, प्रसून जोशी व विपिन रावत तीन नामों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके बाद सर्वसम्मति से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नाम का अनुमोदन किया गया। यह प्रस्ताव कार्य परिषद के सदस्य सुरेश डालाकोटी ने सदन में रखा। कार्य परिषद के सदस्य अधिवक्ता बहादुर सिंह पाल के समर्थन पर सभा ने निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा ने प्राइवेट छात्रों के आवेदन ओपन यूनिवर्सिटी को हस्तांतरित किए जाने पर वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अतिरिक्त अनुदान दिए जाने की मांग की। इस दौरान यूजी, पीजी, पीएचडी, डीएसई, डीलिट आदि की जून 2017 तक की डिग्री के लिए अनुमोदन किया गया।
 

मार्च में हो सकता है दीक्षांत समारोह

National Security Advisor Ajit Doval will get manad degree
kumaun university

दीक्षांत समारोह में 2016-17 के 25 विभागों के 400 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान यूजी व पीजी के सर्वोच्च अंक लाने वाले पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे। यूजी में स्वर्ण, रजत व कांस्य व पीजी में स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

बैठक के दौरान विवि के प्रभारी रजिस्ट्रार बीएस बिष्ट, वित्त अधिकारी अनीता आर्या, डीएसबी परिसर नैनीताल निदेशक प्रो. एलएम जोशी, एसएसजे अल्मोड़ा परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो.बीएल साह, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. चंद्रकला पंत, प्रो. डीसी पांडे, प्रो. अराधना शुक्ला, प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. बीडी कविदयाल, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. सतपाल बिष्ट आदि मौजूद थे।

मार्च में हो सकता है दीक्षांत समारोह
कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विद्या परिषद व कोर्ट सभा की बैठक के बाद समारोह के आयोजन को लेकर कार्य परिषद में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बैठक आगामी 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। कुलाधिपति राज्यपाल डा. केके पॉल की अनुमति के बाद तिथि निर्धारित की जाएगी। सभवत: मार्च के पहले सप्ताह के बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed