फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National president of NSUI welcome in dehradun

दून पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, बोले चुनौतियों से लड़कर लहराएंगे जीत का परचम

Tue, 01 Aug 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
National president of NSUI welcome in dehradun
nsui

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान उत्तराखंड में संगठन में नई जान फूंकने के लिए सोमवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान संगठन से जुड़ी चुनौतियों और परेशानियों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की। रात को वह लौट गए।

विज्ञापन


सोमवार को करीब 12:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फिरोज खान को जुलूस के साथ कांग्रेस भवन ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां उन्होंने एनएसयूआई के डीएवी सहित तमाम कालेजों में हर साल हारने पर मंथन किया। मंथन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के स्तर से जो कमियां हैं, उन्हें इस बार दूर कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष के सामने डीएवी टिकट की लड़ाई

National president of NSUI welcome in dehradun
nsui

इसी आधार पर टिकट दिए जाएंगे और छात्रसंघ चुनावों में जोर आजमाइश की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएवी कालेज में नौ साल से अध्यक्ष पद एनएसयूआई को नहीं मिल पाया है। इस साल इसके लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन की हार के पीछे मुख्य वजह यह है कि जमीनी स्तर पर काम नहीं हो पा रहा है।

राज्य में छात्र इकाई को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं को केवल चुनाव तक सीमित न रहकर सालभर जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर श्रीराम मौर्य, श्याम सिंह चौहान, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, लालचंद शर्मा, स्वाति नेगी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएवी कालेज में छात्रसंघ चुनावों के लिए एनएसयूआई के टिकट को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सभी गुटों ने अपना दावा पेश किया। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष के लौटने तक भी कोई फैसला नहीं हो पाया था। इस वक्त छात्रसंघ चुनाव के लिए विकास नेगी, सौरभ मंमगाई और डिंपल शैली की दावेदारी है। उधर, संगठन इस साल डीएवी में सभी पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed