फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Junior Skiing Competition Approved in Auli

औली में राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग प्रतियोगिता को मंजूरी, अगले साल फरवरी में होगी आयोजित

Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
National Junior Skiing Competition Approved in Auli
Auli snowfall - फोटो : AmarUjala

औली में जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन की स्वीकृति उत्तराखंड को मिल गई है। यह प्रतियोगिता अगले साल फरवरी में आयोजित कराई जाएगी। पर्यटन विभाग ने इस आयोजन के साथ ही औली में स्कीइंग कोर्स के लिए भी तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि औली में बर्फ  बनाने वाली मशीन की जरूरी मरम्मत करा ली गई है। वहां पर कृतिम बर्फ  बनाने का कार्य शुरू हो गया है। स्नो मेकिंग मशीन के समुचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक मेंटेनेंस कान्ट्रेक्ट किए जाने का प्रस्ताव है। इस क्रम में 17 दिसंबर को फ्रांस से पोमा कंपनी के इंजीनियर मेंटेनेंस कान्टेक्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की आयोजन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है और फरवरी के प्रथम सप्ताह  से इस प्रतियोगिता को आरंभ किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में दक्षिण एशियाई स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन के प्रयास किए जा रहे हैं और इसकी अनुमति अभी तक विचाराधीन है। उन्होंने जानकारी दी कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्तर पर सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से आकर्षक स्कीइंग पैकेजों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्दियों में सामान्यत: घूमने के प्रयोजन से जाने वाले पर्यटक स्कीइंग स्लोप में गंदगी फैला देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से स्कीइंग स्लोप पर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक अनिवार्य न्यूनतम शुल्क की व्यवस्था शीघ्र ही आरंभ की जाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्तर पर प्रतिवर्ष औली में स्कीइंग कोर्सेज आयोजित करवाए जाते हैं। 


गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक बीएल राणा ने बताया कि इस वर्ष सात दिवसीय और 14 दिवसीय स्कीइंग कोर्स आयोजित करवाए जा रहे हैं। सात दिवसीय कोर्स के लिए 30 सीटें, जबकि 14 दिवसीय कोर्स के लिए 10 सीटें रखी गई हैं। स्कीइंग कोर्सेज का आरंभ जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed