फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Junior Archery competition starts today

ोटो,, राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी परतियोगिता दून मेंआज से शुरू

Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
National Junior Archery competition starts today
41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता सोमवार से सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला मैदान में शुरू होगी। प्रतियोगिता में 650 तीरंदाज भाग ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद राष्ट्रीय स्तर की यह पहली तीरंदाजी प्रतियोगिता है। ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए संघ खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं भी इसी रणनीति का हिस्सा है। तीरंदाजी में देश को नंबर एक पर पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। भारत के ग्रामीण विशेषकर वनवासी क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है। अब उन्हें तीरंदाजी में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। अब लद्दाख और दमन दीव में भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वहीं, अंडमान निकोबार में भी तीरंदाजी खेल को विकसित किया जाएगा। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रूरल टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित था। कोविड के चलते यह संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अब कोविड की स्थिति सामान्य होने पर इस आयोजन को किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जो 450 एकलव्य मॉडर्न स्कूल हैं, उनमें तीरंदाजी समेत अन्य खेलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संघ के महासचिव प्रकाश तेंदुलकर ने कहा कि तीरंदाजी को विकसित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया करेंगे। यह प्रतियोगिता 15 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की उम्मीद है। पत्रकार वार्ता में लद्दाख के सांसद व तीरंदाजी संघ के प्रेजीडेंट जामयांग शेरिंग, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के राजेंद्र तोमर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed