फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Girls Day smart class gift from cm trivendra to daughters

बालिका दिवस: 'स्मार्ट क्लासेज' में शिक्षा लेकर अब बेटियां भी बनेंगी स्मार्ट

Thu, 25 Jan 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jan 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
National Girls Day smart class gift from cm trivendra to daughters

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा में केयान ऑन इन डिवाइस के माध्यम से चलने वाली स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस डिवाइस को लांच कर इसे बेटियों को समर्पित किया।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के अन्य स्कूलों में डिवाइस के माध्यम से स्मार्ट क्लासेज संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड में लांच होने वाली पहली डिवाइस हैं। इससे राज्य के दूरस्थ स्कूलों में ई लर्निंग व स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन


आईआईटी मुंबई के प्रोफेसरों एवं छात्रों ने इसे विकसित किया है। इसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ स्कूलों जहां अध्यापकों की कमी है, वहां स्मार्ट क्लासेज, ई लर्निंग, डिजीटल लर्निंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजीटल क्रांति की जरूरत हैं। हमारे स्कूलों में पढ़ने वाला हर बच्चा कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाई करें, प्रोजेक्टर के माध्यम से किताबी ज्ञान को रोचक तरीके से सीख सके इस दिशा में प्रयास करने होंगे।

उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अध्यापकों की कमी को भी स्मार्ट क्लासेज व ई-लर्निंग के माध्यम से दूर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्कूल की रोजगार सृजन एवं ऊर्जा संरक्षण प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हेमलता भट्ट, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हुकुम सिंह उनियाल आदि मौजूद रहे।

इस तरह काम करती है डिवाइस

National Girls Day smart class gift from cm trivendra to daughters

इस तरह काम करती है डिवाइस
आईआईटी मुंबई द्वारा तैयार की गई केयान एक ऐसी डिवाइस है जिसमें एक कंप्यूटर प्रोजेक्टर, ऐम्पलीफ ायर और इन्टरेक्टिव लर्निंग हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। इस डिवाइस के जरिए राज्य के किसी भी स्कूल में दीवारों को ब्लैकबोर्ड बनाकर रोचक तरीके से पढ़ाया जा सकता है। डिवाइस के माध्यम से बच्चे न सिर्फ  डिजीटल किताबों को पढ़ सकते है बल्कि मनोरंजक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी देख सकते हैं। यह डिवाइस अपेक्स इंडिया कॉन्सोर्टीयम प्राईवेट लिमिटेड की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा को भेंट की गई है।

लोगो बनाने वाले को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेले का लोगो चयनित किया जाना है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति इसे बना सकता है। चयनित लोगो को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

परिवार में बर्तन होंगे तो खटकेंगे  
सरकार में इन दिनों दो मंत्रियों के बीच विवाद पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परिवार में बर्तन होंगे तो खटकेंगे भी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed