फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Sports lovers of state are excited by excellent performance of Uttarakhand players

National Games: खूब खेले उत्तराखंड के खिलाड़ी...प्रदर्शन से उत्साहित खेल प्रेमी, अब सरकार के पाले में गेंद

Mon, 10 Feb 2025 08:58 AM IST
रेनू सकलानी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:58 AM IST
सार

अब तक हुए सभी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गोवा राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था और खाते में दो दर्जन पदक ही दर्ज हो पाए थे। लेकिन घरेलू हालात में राज्य का प्रदर्शन ऐतिहासिक है।

विज्ञापन
National Games 2025 Sports lovers of state are excited by excellent performance of Uttarakhand players
नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

खेलों के राष्ट्रीय फलक पर मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमी उत्साहित और चमत्कृत हैं। सरकार भी उतनी ही मुग्ध है। यह पहाड़ी राज्य के खिलाड़ियों की तीव्र ललक ही है, जो उन्हें पदक दिलाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


वह चाहे सरकारी नौकरी पाने के लिए हर हाल में पदक लाने की इच्छा ही क्यों न रही हो। 10 हजार मीटर दौड़ में राज्य को कांस्य दिलाने वाली सोनिया इसका उदाहरण हैं। उनके जैसे सभी पदकवीरों ने उम्मीद से बेहतर कर दिखाया है। फिलहाल सबकी जुबान पर एक ही बात है कि अब कर दिखाने की बारी सरकार की है।

विज्ञापन

पदक तालिका में उत्तराखंड टॉप टेन में शामिल हो चुका है। पदकों की संख्या 70 पहुंचने वाली है। अब तक हुए सभी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गोवा राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था और खाते में दो दर्जन पदक ही दर्ज हो पाए थे। लेकिन घरेलू हालात में राज्य का प्रदर्शन ऐतिहासिक है। इस शानदार उपलब्धि से उत्साहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, हमने अब खेल राज्य बनने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। खेल के इस वातावरण को और बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में खेल हुए तो प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए

पिछले पांच राष्ट्रीय खेलों के मेजबान राज्यों के प्रदर्शन पर नजर डालेंगे तो अधिकतर ने टॉप टेन में जगह बनाई है। लेकिन अपने इस शानदार प्रदर्शन को दूसरे राज्यों में हुए राष्ट्रीय खेलों में वे नहीं दोहरा पाए। 37वें राष्ट्रीय खेलों का मेजबान गोवा 92 पदकों के साथ नौवें स्थान पर रहा था, लेकिन उत्तराखंड में वह नौ पदकों के साथ 25वें स्थान पर है। 36वें खेलों के मेजबान गुजरात ने 12वां स्थान बनाया था, लेकिन अभी वह 19 पदकों के साथ 22वें स्थान पर है। 34वें खेलों में पांचवें स्थान पर रहा झारखंड 21 पदकों के साथ 16वें स्थान पर है। नेशनल गेम्स की मेजबानी कर चुके राज्यों में केरल का प्रदर्शन कुछ बेहतर है। 35वें राष्ट्रीय खेल का मेजबान रहे केरल ने तब 162 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। अभी वह 40 पदकों के साथ नौंवे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें...National Games: उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक बरकरार, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

 

सबक लेगा तो वाकई खेल राज्य हो जाएगा उत्तराखंड
घरेलू परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए दूसरे राज्यों में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उसे दोहराना आसान नहीं होता। इन सभी राज्यों ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए ढांचागत सुविधाएं जुटाई होंगी, लेकिन उनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन में आई कमी कहीं न कहीं खेल सुविधाओं के भरपूर उपयोग की कमी को भी जाहिर करती है।

इस लिहाज से उत्तराखंड के लिए ये राज्य सबक भी हैं। खेल जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड को खेल राज्य बनाने के लिए ढांचा सुविधाओं का प्रबंधन और उचित उपयोग सबसे जरूरी है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स परिसर में करोड़ों की लागत से बना आइस स्केटिंग रिंक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो शीतकालीन खेल प्रतियोगिता के बाद सालों से बेकार पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed