Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2024 Minister Rekha Arya order 500 coaches will prepare 2500 medalist players in Uttarakhand

National Games 2024: मंत्री रेखा आर्य के निर्देश, उत्तराखंड में 500 कोच तैयार करेंगे 2500 मेडलिस्ट खिलाड़ी

Thu, 18 Jan 2024 04:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 04:44 PM IST
सार

National Games 2024: मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए। 

विज्ञापन
National Games 2024 Minister Rekha Arya order 500 coaches will prepare 2500 medalist players in Uttarakhand
रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और सीएम धामी की घोषणाओं के संबंध में बैठक ली।  बैठक में विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


कहा कि राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। हम राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष रह गए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए। 
विज्ञापन


हौसले से भरी उड़ान: पहनने को जूते और दौड़ने को मैदान नहीं...फिर भी 35 मेडल जीत साहिब ने नाम किया रोशन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में कार्यरत करीब 500 कोच पांच-पांच मेडलिस्ट को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करेंगे। ऐसे में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आएगी और हम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।  इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, एडिशनल डायरेक्टर अजय अग्रवाल , प्राचार्य  राजेश ममगाईं सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed