{"_id":"6544857a97f85721ab05dea9","slug":"national-games-2023-uttarakhand-athlete-ankit-kumar-won-gold-medal-in-10-km-race-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल
Fri, 03 Nov 2023 11:06 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:06 AM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों में 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में इससे पहले सूरज पंवार और पेचक सिलाट में निखिल भारती एक-एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
अंकित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किलोमीटर की रेस में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह रेस 29 मिनट 51 सेकेंड में पूरी की। अंकित मूल रूप से पैठाणी जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं। इसे मिलाकर उत्तराखंड की झोली में अब तक तीन स्वर्ण पदक आ चुके हैं।
विज्ञापन
National Games 2023: गोवा में चमका उत्तराखंड का 'सूरज', रेस वॉकिंग में हासिल किया गोल्ड मेडल
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में इससे पहले सूरज पंवार और पेचक सिलाट में निखिल भारती एक-एक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। निखिल ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 अंकों से हराकर राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। जबकि सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वाॅकिंग एक घंटा 27 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन