फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national games 2018 game list released

2018 राष्ट्रीय खेल की सूची जारी, कुमाऊं व गढ़वाल में होंगे ये 42 खेल

Thu, 27 Jul 2017 08:59 AM IST
हरीश पांडेय / अमर उजाला, हल्द्वानी
हरीश पांडेय / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 27 Jul 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
national games 2018 game list released
stadium - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की संभावित सूची जारी हो गई है। इसके तहत कुमाऊं मंडल में 15, जबकि गढ़वाल मंडल में 27 खेल होंगे। राष्ट्रीय खेल 15 दिन चलेंगे।

विज्ञापन


खेलों का उद्घाटन समारोह देहरादून और समापन समारोह भी देहरादून में होगा। इन समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। खेल विभाग के सूत्रों को तो यहां तक कहना है कि कुछ बॉलीवुड कलाकारों के भी इस समारोह में आने की संभावना है।
विज्ञापन


इस सूची में 12 खेल हल्द्वानी में, एक खेल नैनीताल में, एक खेल अल्मोड़ा में और एक खेल पिथौरागढ़ में होगा। वहीं देहरादून में 18 खेल, जबकि हरिद्वार में तीन, रुड़की में दो, ऋषिकेश में दो और न्यू टिहरी में एक खेल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होंगे ये खेल...

national games 2018 game list released
मुक्‍केबाज - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में 
एक्यूटिक्स(जलक्रीड़ा), फुटबाल, जूडो, नेटबाल, खो-खो, साइकलिंग ट्रैक, साइकलिंग रोड, साइकलिंग माउंटेन, स्क्वॉश, लॉन बाल, टरिथलोन, ताइक्वांडो
नैनीताल में - 
गोल्फ
अल्मोड़ा में - 
बैडमिंटन 
पिथौरागढ़ में - 
बाक्सिंग 
देहरादून में - 
ऑर्चरी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, हैंडबाल, टेबल टेनिस, कबड्डी, वॉलीबाल, रग्बी, बास्केटबाल, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, वूशू, शूटिंग राइफल और शूटिंग ट्रैप, आइस हॉकी, आइस स्केटिंग, मार्डन पेंटाथलॉन
हरिद्वार में - 
हॉकी, रेस्लिंग, एक्यूस्ट्रेन
रुड़की में - 
केनोइंग एंड क्याकिंग, रोविंग
ऋषिकेश में - 
बीच हैंडबाल, केनोइंग एंड क्याकिंग, बीच वॉलीबाल
न्यू‌ टिहरी में - 
याटिंग/सैलिंग

नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेल की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुमाऊं में 15 और गढ़वाल में 27 खेल होने हैं। खेलों का शुभारंभ समारोह और समापन समारोह देहरादून में किया जाएगा। 
20 दिन पूर्व अंतिम सूची में परिर्वतन हो सकता है। जहां तक उद्घाटन समारोह की बात है तो उसमें उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देश और प्रदेशवासियों को दिखाई देगी। 
- शैलेश बगौली खेल सचिव उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed