फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Disaster Management Institute will open in Uttarakhand CM Dhami announced

Uttarakhand: खुलेगा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, सीएम धामी ने वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में की घोषणा

Tue, 28 Nov 2023 07:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 28 Nov 2023 07:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन के पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
National Disaster Management Institute will open in Uttarakhand CM Dhami announced
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भूमि की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। इसके अलावा संस्थान को खोलने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जो भी अपेक्षा की जाएगी, राज्य सरकार उसे पूरा करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठवें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुभव पर आधारित पुस्तक रेजिलिएंट इंडिया का विमोचन भी किया गया।क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन के पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन महत्वपूर्ण

दिव्यांग और महिलाओं के लिए राज्य में आपदा की चुनौतियों का सामना करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाकर ही निपटा जा सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रतिक्रिया एकीकृत होने से आपदा से होने वाले नुकसान और जनहानि को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों का सामना सभी हिमालयी राज्यों को करना पड़ता है। इस संबंध में वैश्विक स्तर पर हो रहे अध्ययनों, शोधों एवं अनुभवों को साझा करना भी समय की जरूरत है।

सुरक्षित निवेश-सुदृढ़ उत्तराखंड का जाएगा संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के औद्योगिक समूहों, निवेशकों की ओर से राज्य में निवेश को गति देने के लिए प्रतिभाग किया जाएगा। इस सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित आपदा प्रबंधन के वैश्विक सम्मेलन से सुरक्षित निवेश-सुदृढ़ उत्तराखंड का संदेश देश-विदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समेकित विकास लक्ष्यों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Tunnel Rescue: सच हुई बाबा बौखनाग के पश्वा की 'भविष्यवाणी', मजदूरों के बाहर निकलने को लेकर दिया था ये वचन

50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

एक दिसंबर तक चलने वाले आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में 60 से अधिक तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed