{"_id":"1e7a577eb366329c5f9976148a984a44","slug":"national-bravery-award-arjun-honored-by-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की बहादुरी ने माता-पिता को दिलाया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की बहादुरी ने माता-पिता को दिलाया सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन ने अपने परिवार के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनकी बहादुरी बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए मिसाल है। यह कहना है मुख्यमंत्री हरीश रावत का। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने बीजापुर हाउस में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले अर्जुन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अर्जुन के साथ ही उनकी मां विक्रमा देवी और शिक्षक प्रदीप टम्टा को भी सम्मानित किया। बता दें कि टिहरी गढ़वाल जनपद के ग्राम मालगांव बडियार के अर्जुन सिंह ने 16 जुलाई 2014 को अपनी मां को बाघ से बचाने के लिए बड़ी वीरता से उसका सामना किया।
विज्ञापन
इस पर उन्हें उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की संस्तुति पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अर्जुन को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये की धनराशि का चेक, 20 हजार रुपये धनराशि की एफडी, एक मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। अर्जुन जीआईसी मदकुड़ीसैण के 12 वीं कक्षा के छात्र हैं।
इस मौके पर राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. आईएस पाल, डॉ. कुसुम रानी नैथानी, मधु बेरी, वीके डोभाल, कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, कुसुम कोठारी, पूनम पंवार आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अर्जुन को राजभवन में राज्यपाल केके पाल और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शिक्षकों ने सम्मानित किया गया।