फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2020 : बहादुर राखी को पुरस्कार मिलता देख छलकी माता-पिता की आंखें

Sun, 26 Jan 2020 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal नरेश थपलियाल, अमर उजाला, कोटद्वार
नरेश थपलियाल, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Jan 2020 02:09 PM IST
सार

  • खुशी से बहादुर बेटी को गोद में उठाकर चूमा
  • परिजन बोले अमर उजाला ने दिलाया राखी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 

विज्ञापन
National bravery award 2019 : uttarakhand Rakhi parents get emotional
- फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड की बहादुर बेटी राखी को उसके अदम्य साहस के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के तहत मार्कंडेय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भव्य कार्यक्रम में राखी को सम्मानित होता देख राखी के मां और पिता गदगद हो गए। देश की जानी मानी हस्तियों के बीच अपनी लाडली राखी को वीरता पुरस्कार पाता देख उनकी आंखें छलक गई। पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने राखी को गोद में उठा कर चूम लिया।

Trending Videos
National bravery award 2019 : uttarakhand Rakhi parents get emotional
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार देर शाम को भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू ) की ओर से दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड की बहादुर बेटी राखी रावत को आसाम राइफल्स के ले. कर्नल रामेश्वर राय के हाथों राष्ट्रीय वीरता आईसीसीडब्ल्यू मार्कंडेय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर राखी की वीरता की पूरी कहानी सुनाई गई।
 

National bravery award 2019 : uttarakhand Rakhi parents get emotional
- फोटो : अमर उजाला

राखी की कहानी सुनकर दर्शकों ने करतल ध्वनि से राखी के अदम्य साहस की सराहना की। उसके बाद उसे राष्ट्रीय वीरता मैडल, प्रशस्तिपत्र और 40 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। राखी के सम्मानित होने के बाद वहां पर राखी के साथ फोटो खिंचाने वाले लोगों की होड़ लग गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National bravery award 2019 : uttarakhand Rakhi parents get emotional
- फोटो : अमर उजाला

देश की जानी मानी हस्तियों ने भी बहादुर बेटी राखी के साथ सेल्फी ली। राखी की मां शालिनी देवी ने अमर उजाला से फोन पर हुई बात में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को इतना सम्मान मिलने की कल्पना नहीं की थी।

विज्ञापन
National bravery award 2019 : uttarakhand Rakhi parents get emotional
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि अगर अखबार में राखी की खबर प्रकाशित नहीं होती, तो उसे आज राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार नहीं मिलता। राखी की वजह से आज पूरा देश उनको भी राखी की मां नाम से जानने लगा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed