फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   national anthem never done at convent school in roorkee.

VIDEO: इस कान्वेंट में नहीं होता राष्ट्रगान, प्रिंसिपल खुद नहीं सुना पाए

Fri, 12 Aug 2016 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 12 Aug 2016 08:09 AM IST
विज्ञापन
national anthem never done at convent school in roorkee.
प्रिंसिपल से बात करते भाजपा व अभाविप कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala

इलाहाबाद में एक स्कूल में राष्ट्रगान न होने को लेकर मचे हंगामे के बाद अब रुड़की के भी एक स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है। यही नहीं स्कूल के प्रिसिंपल से जब राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो बताने के बावजूद वो सुना नहीं पाए। हिंदू संगठन और भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर देकर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविंद गौतम और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लगभग 40 लोग सुबह पहले जादूगर रोड स्थित सेंट एन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


बताया गया कि हर शनिवार को यहां राष्ट्रगान होता है। ऐसे में भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन राष्ट्रगान कराने की मांग की। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इसके बाद भाजपाई मलकपुर चुंगी के समीप स्थित सेंट जोंस स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताने के बाद भी प्रिसिंपल ने सुनाया गलत राष्ट्रगान

national anthem never done at convent school in roorkee.
प्रिंसिपल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। - फोटो : AmarUjala

यहां भी उन्होंने प्रधानाचार्य ओसी सैमुवल से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि प्रिंसिपल को राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही नहीं जनगण मन...बताने के बाद भी उन्होंने गलत राष्ट्रगान सुनाया।

इसके बाद बच्चों से राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बताया कि आज तक स्कूल में राष्ट्रगान गाया ही नहीं गया। नाराज भाजपाइयों ने स्कूल परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर स्कूल के खिलाफ तहरीर दी।

नीचे अगली स्लाइड में देखें वीडियो

प्रिंसिपल बोले, 'पर्चे पर लिख दो, कल से कराएंगे '

national anthem never done at convent school in roorkee.
स्कूल - फोटो : concept photo

भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल सहित अन्य भाजपाइयों की ओर  से दी गई तहरीर में स्कूल प्रबंधन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रभक्तों की भावना को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 

सेंट जोंस स्कूल में राष्ट्रगान न होने के संबंध में जब भाजपाइयों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से पूछताछ तो उन्हें भी राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी नहीं थी। जब कार्यकर्ताओं ने इसपर नाराजगी जताई तो प्रिंसिपल बोले कि एक पर्चे पर लिखकर दो कल से हम राष्ट्रगान कराएंगे।

देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed