फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra singh negi condition Improved after Angioplasty

एंजियोप्लास्टी के बाद नेगी दा की हालत में सुधार, लोकगायक बोले अफवाह न फैलाएं

Fri, 30 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
narendra singh negi condition Improved after Angioplasty

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार आया है। उनके पुत्र कविलाश नेगी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनके स्वास्थ्य में पहले से दस फीसदी सुधार है। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर में रखा गया है। 

विज्ञापन


 राष्टीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लोक गीतों को पहचान दिलाने वाले लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि बुधवार की अपेक्षा उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन


नेगी दा को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। जिन्हें उपचार के लिए सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डाक्टरों ने उनका  प्रारंभिक उपचार करने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह न फैलाए सोशल मीडिया: प्रीतम 

narendra singh negi condition Improved after Angioplasty

इस बीच उनकी पत्नी ऊषा नेगी भी अस्वस्थ हो गई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनकी पत्नी को खुद मैक्स अस्पताल लेकर गए थे। नेगी का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश से उनके चाहने वालों का दून पहुंचना शुरू हो गया है।

​बृहस्पतिवार को मैक्स अस्पताल के बाहर उनका तांता लगा रहा। सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय भट्ट और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने अस्पताल पहुंचकर नेगी दा का हाल जाना। उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में भी सुधार बताया गया है।  

अफवाह न फैलाए सोशल मीडिया: प्रीतम 
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने कहा कि नेगी दा के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है, लेकिन  सोशल मीडिया द्वारा तमाम तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। इस तरह की अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए। 
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed