फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Narendra-Shah-ventilator-poison

Dehradun News: जहर खाकर वेंटिलेटर पर गए नरेंद्र शाह को सीएयू से हटाया

Sun, 26 Mar 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Narendra-Shah-ventilator-poison
महिला क्रिकेटरों से अभद्र बातचीत की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद जहर खाकर वेंटिलेटर पर गए क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने सह समन्वयक पद से हटा दिया है। एसोसिएशन में उन्हें महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी मिली थी। उधर, दून अस्पताल में भर्ती शाह की हालत में कोई सुधार नहीं है। अब भी वह वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन

जिस खिलाड़ी से अभद्र बातें करने के आरोप शाह पर लग रहे हैं, उसकी ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। लिहाजा, इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि शुक्रवार शाम को नरेंद्र शाह को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्होंने जहर का सेवन किया है। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शाह पुलिस को बयान देने की हालत में भी नहीं हैं। अस्पताल में मौजूद उनकी पत्नी ने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

उनके आत्महत्या के इस प्रयास को उन ऑडियो क्लिप से जोड़कर देखा जा रहा है, जो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इनमें एक शख्स 10वीं की छात्रा से अभद्र बातें कर रहा है। इस बारे में कई पोर्टलों ने खबरें भी चलाई थीं। इस घटना के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड भी एक्शन में आया है। प्राथमिक आरोपों को सुनने के बाद नरेंद्र शाह को एसोसिएशन में महिला क्रिकेट के सह समन्वयक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मीडिया में आई रिपोर्ट का एसोसिएशन ने संज्ञान लिया है। उन्हें पदमुक्त करने की जानकारी ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर भी दे दी गई है। इस मामले में किसी लड़की के परिजन या लड़की की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी।
-विजय प्रताप मल्ला, प्रवक्ता, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed