फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   narendra modi will visit mussoorie lbs academy on 26 october

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार उत्तराखंड आ रहे पीएम मोदी, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह

Mon, 23 Oct 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 23 Oct 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
narendra modi will visit mussoorie lbs academy on 26 october

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार उत्तराखंड आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह...

विज्ञापन


पीएम मोदी 26 व 27 अक्तूबर को मसूरी आएंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही एलआईयू भी हर मसूरी आने वाले पर्यटक पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों का पूरा रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पीएम रात्रि निवास भी मसूरी में ही करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों भी उनके मसूरी आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन वह स्थगित हो गया। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर वे यहां आए। इसलिए अब वे मसूरी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

narendra modi will visit mussoorie lbs academy on 26 october

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अक्तूबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में भावी अफसरों से रूबरू होंगे। 26 अक्तूबर को पहुंचकर पीएम 27 को अकादमी के फाउंडेशन कोर्स के आईएएस प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे।

एसडीएम मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि पीएम दौरे को लेकर अकादमी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं, मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पीएम दौरे पर उनसे मसूरी को स्मार्ट हिल स्टेशन बनाने की मांग रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में एक भी नया हिल स्टेशन स्थल नहीं बनाया गया और मसूरी इसमें सबसे अधिक प्रसिद्ध व पर्यटकों का पसंदीदा स्थल हैै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मसूरी आगमन के दृष्टिगत एलआईयू यूनिट व विदेश शाखा देहरादून ने गांधी चौक मसूरी से कैंपटी रोड, शिल्टन, क्लासिक, रतन, जीत, विष्णु पैलेस, द्वापर इत्यादि होटलों में चेकिंग अभियान चलाया।
 

narendra modi will visit mussoorie lbs academy on 26 october

सभी होटल प्रबंधकों को सतर्क रहने तथा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस व एलआईयू को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल में ठहरे बाहरी व्यक्तियों की आईडी सत्यापन हेतु संबंधित राज्य के जनपदों को प्रेषित की जा रही है।

हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया। इसके अलावा गांधी चौक से कैंपटी रोड होते हुए अकादमी गेट तक लगी चाय, सब्जी ठेली, नाई की दुकान, रेस्त्रां में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों और अकादमी परिसर में मौजूद मजदूरों, तिब्बती होम फाउंडेशन, पोलो ग्राउंड में कार्यरत मजदूरों और एलबीएस के पोलो ग्राउंड तक दुकानदारों, किराएदारों का भौतिक सत्यापन अभियान भी चलाया गया। पीएम मोदी रात्रि प्रवास भी मसूरी में ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed