{"_id":"6765d0d4e3311819a20922c8","slug":"nani-bairo-mairos-presentation-mesmerized-dehradun-news-c-5-1-drn1013-575077-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नानी बाईरो मायरो की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नानी बाईरो मायरो की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह के तहत नानी बाईरो मायरो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, गायकों के भजनों पर दर्शक खूब झूमे।
श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से रविवार को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस समारोह से पहले हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में नानी बाईरो मायरो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नानी बाईरो मायरो की भक्तिमय प्रस्तुति नरसी की कहानी- नरसी की जुबानी के साथ हुई। राजस्थानी नृत्य सम्राट राजेश प्रभाकर ने मायरो की कहानी बोलते हुए कहा कि नानी बाई भगवान भक्तवत्सला हैं, उन्हें सहजता और सरलता से प्राप्त किया जा सकता हैं। बस नरसी जैसी निष्काम भक्ति को आत्मसात करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से नरसी की कहानी-नरसी की जुबानी मंच पर जीवंत साकार हुई। कथा के दौरान बैलगाड़ी में सवार नरसी की भजन मंडली, पटरानियों के साथ नानी बाई के भाई बन रथ पर सवार होकर अंजार जाते भगवान और नानी बाई को चुनरी ओढ़ाते भगवान की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव मनोज खंडेलवाल, राजीव गुप्ता, ओपी गुप्ता, चंद्रेश अरोरा, संजय अग्रवाल, मनोज गोयल, उमाशंकर, धर्मपाल धीमान आदि मौजूद रहे।