फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

कैमरे की नजर से मां नंदा राजजात यात्रा

Tue, 19 Aug 2014 04:24 PM IST
ईड़ाबधाणी से दिवाकर नेगी
ईड़ाबधाणी से दिवाकर नेगी Updated Tue, 19 Aug 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

एक कैमरामैन की नजर से नंदा जात को कवर करना एक ऐसा अनुभव है जिसे बयां करना मुश्किल है।

विज्ञापन


एक तरफ धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने को समेटने की जद्दोजहद तो दूसरी तरफ पहाड़ की खूबसूरती को भी सहेज पाने की चिंता।

यात्रा का हालांकि आज पहला ही दिन है पर ऐसे कई अनुभव है जिन्हें सहेजने में अमर उजाला के कैमरा मैन दिवाकर नेगी को बेहद बारीकी से ध्यान देना पड़ा। दिवाकर नेगी की जुबानी नंदा राजजात यात्रा की कहानी...

भीड़ का शांत स्वभाव अचरज भरा रहा

nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

देवी-देवताओं को आग पर चलते देखना और नौटी की भीड़ का शांत स्वभाव मेरे लिए अचरज भरा रहा। मुझे सकून रहा कि मैं इस पल को सहेज पाया।

यात्रा जब हरे भरे खेतों के बीच में गुजर रही थी तो मुझे लगा कि मैं एक अलग ही दुनिया में हूं। हरे भरे खेतों के बीच में लाल रंग की नंदा की छंतौली का कंस्ट्राट अभूतपूर्व रहा। यात्रा में यात्रियों की अटूट भक्ति मेरे लिए अलग ही अनुभव था।

एक महिला अपने छोटे से बेटे को कंधे पर बिठाए यात्रा में शामिल थी। अपने कैमरे के सामान के साथ इस खड़ी चढ़ाई को पार करना मेरे लिए तक मुश्किल हो रहा था।

उस महिला को देखकर मुझे लगा कि नंदा की यह जात सिर्फ एक यात्रा भर नहीं है। यात्रा तो अब शुरू हुई है। पसीने से घुली मिली मेरी ये तस्वीरें शायद उन लोगों को सकून दें जो यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। यही सोचकर मेरे कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोले महाराज भी हुए शामिल

nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

नंदा राजजात की शु़रुआत के समारोह में वीवीआईपी का भी तांता रहा। राजजात के शांत पानी में हलचल राज्यपाल अजीज कुरैशी के पहुंचने पर तो हुई ही।

पर स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय सतपाल महाराज के भाई भोले महाराज और उनकी पत्नी मंगला देवी का पहुंचना भी रहा। भोले महाराज पहली बार यात्रा में पहुंचे।

राजनीतिक पंडितों की नजर में यह सतपाल महाराज के गढ़ में सेंध लगाने जैसा भी रहा। यात्रा को फिलहाल पर्यटन से जोड़ने की कोशिश है। ऐसे में वीवीआईपी इसका मुख्य हिस्सा बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

उफ, यह चढ़ाई, यह ड्यूटी

nanda devi raj jat yatra of uttarakhand

वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश के साथ-साथ कई और की उपस्थिति भी थी। राज्यपाल मंचासीन होकर यात्रा की शुरूआत में शामिल हुए तो भोले महाराज और मंगला देवी पूजा अर्चना में शमिल हुए। दोनों ने ही नंदा को सोने और चांदी के गहनों की भेंट दी।

ज्यादा मुसीबत पुलिस ड्यूटी दे रहे जवानों की रही। हर 500 मीटर के बाद इन्हें रिपोर्ट करना पड़ रहा था कि नंदा की छंतौली की पोजीशन क्या है।

ऊपर से खड़ी चढ़ाई। ऐसे में छंतौली से दूर भी नहीं रह पा रहे थे और देर तक इनका रुकना भी नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed