फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nand sharma press conference in dehradun

कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों को चोट पहुंचा रही केंद्र सरकारः आनंद शर्मा

Fri, 10 Feb 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
nand sharma press conference in dehradun
anand sharma - फोटो : amar ujala

देहरादून पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आनंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, समस्याओं के समाधान और बेहतर भविष्य के कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। कांग्रेस का फोकस युवाओं को रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण पर है।

कहा कि उत्तराखंड में आए भूकंप के बाद राज्य को 6000 करोड़ रुपए दिए गए थे। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने राज्य को कोई पैसा नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारों वाले राज्यों को चोट पहुंचाई जा रही है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकारों को गिराने के काम हुए। उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन पर बोलते हुए शर्मा ने क‌हा कि पहली बार ऐसा हुआ कि राष्ट्रपति शासन छुट्टी के दिन लगाया गया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया।
विज्ञापन


16 मई को केंद्र सरकार के तीन साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान सब्जबाग, झूठे वादे, घोषणाएं, प्रचार के अलावा कुछ नहीं हुआ। मोदी हिंदी, संस्कृत के शब्द इस्तेमाल नहीं करते। उनकी योजनाएं अंग्रेजी में हैं। नोटबंदी पर बोलते हुए आनंद शर्मा ने क‌हा कि 8 नवम्बर के बर्बादी के फैसले के बाद करोड़ों का रोजगार टूटा है। 8 नवम्बर के डाटा के आधार पर बजट बनाया गया है। भाजपा करोड़ों रुपए विज्ञापन पर खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने रातों-रात करेंसी कन्वर्सेशन एंड मनी लांड्रिंग लागू कर दिया। रिजर्व बैंक की साख मिट्टी में मिला दी। पूरी दुनिया में सन्देश दिया कि भारत एक भ्रष्ट देश है, हमारी इकॉनमी काले धन पर निर्भर है। इसका जवाब प्रधानमंत्री नहीं देंगे तो कौन देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed