फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nana Sold Minor Girl Two Youths Mortgage and Done Sexual Assualt Case Filed

पैसों के लिए नाना ने नाबालिग को बेचा, बंधक बनाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
सार

  • नाना पर किशोरी को बेचने का आरोप, महिला समेत पांच अन्य पर भी अलग-अलग आरोपों में केस

विज्ञापन
Nana Sold Minor Girl Two Youths Mortgage and Done Sexual Assualt Case Filed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं, किशोरी के नाना पर भी उसे हरियाणा ले जाकर बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस और एसएसपी की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता और उसके परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने लक्सर कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था की वह पिछले वर्ष मई में नानी के घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसकी मुलाकात नाना से हो गई। आरोप है कि नाना ने झांसा देकर उसे हरियाणा, सूतगढ़ निवासी सुनीता नामक महिला को एक लाख तीस हजार रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन

महिला ने चार दिन तक बंधक बनाकर रखा

महिला ने उसे चार दिन तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उसे प्रमोद निवासी पातरोली जिला रोहना (राजस्थान) को बेच दिया। यहां प्रमोद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रमोद का जीजा विजयपाल उसे डराता रहा। इसके कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई तो किसी तरह अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

उसकी मां किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से निकाल कर ले आई। किशोरी ने इसकी शिकायत दो जुलाई को लक्सर कोतवाली पुलिस और नौ जुलाई को एसएसपी से की, लेकिन आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने उसके प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रमोद सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, विजयपाल, प्रवीण और महेश के खिलाफ मारपीट व डराने, धमकाने, किशोरी के नाना के खिलाफ उसे बेचने, सुनीता के खिलाफ किशोरी को बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed