फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   name missing from uttarakhand si recruitment list.

नहीं बन पाया दारोगा तो टूटे शादी के रिश्ते

Fri, 12 Jun 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
name missing from uttarakhand si recruitment list.

उत्तराखंड में उप निरीक्षकों की भर्ती परीक्षा की चयनित सूची से नाम गायब होने से 32 अभ्यर्थी मायूस हैं। इनमें से कई के  दारोगा न बनने की वजह से रिश्ते भी टूट गए हैं। अब अभ्यर्थियों ने अधिवक्ताओं से राय मशविरा के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


दारोगा भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल सूची में 32 अभ्यर्थियों को बाहर कर नए को शामिल किया गया है। इससे पहले आरक्षण रोस्टर में चूक की वजह से अंतिम सूची में उनका नाम शामिल हो गया था। चयनित सूची आने के बाद इन अभ्यर्थियों के दारोगा बनने का रास्ता साफ लग रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान कई के रिश्ते भी तय हो गए थे, लेकिन अब फाइनल सूची से नाम हटने के कारण उन्हें झटका लगा है। दारोगा न बन पाने के कारण दो का रिश्ता भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी विपिन राणा, मनोज सेमवाल और सूर्या चौहान का कहना है कि पुलिस विभाग की चूक का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। निकाले गए अभ्यर्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ऐसे में हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed