{"_id":"2f09b3bb1bb1b1792d207d880facb764","slug":"naithani-says-center-didn-t-give-money-in-uttarakhand-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की लापरवाही उत्तराखंड के स्कूलों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की लापरवाही उत्तराखंड के स्कूलों पर पड़ रही भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में आयोजित बैठक में उत्तराखंड के स्कूलों में पेयजल दिक्कत सहित अन्य समस्याओं को उठाया। मंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में अवशेष धनराशि शीघ्र जारी की जाए।
प्रस्ताव को नहीं मिली स्वीकृति
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के 1171 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पेयजल के लिए वर्ष 2014-15 में केंद्र सरकार को 1528.30 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन इसको स्वीकृति नहीं मिल पाई है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 945 विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था के लिए 1500 लाख की धनराशि की आवश्यकता है। स्कूलों के भवन निर्माण और मरम्मत की धनराशि भी राज्य को नहीं मिली।
बैठक में मंत्री ने सीआरसी, सीआरसी के प्रशिक्षण, बच्चों को दी गई स्कूल ड्रेस, गणित कीट सहित शिक्षा गुणवत्ता के लिए प्रदेश के स्कूलों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन मौजूद रहे।