फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   naithani says, bjp trying to break PDF unity.

नैथानी का दावा, भाजपा नेता डाल रहे डोरे पर पीडीएफ एकजुट

Sat, 07 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 07 May 2016 10:31 PM IST
सार

  • पीडीएफ प्रमुख का दावा, दिनभर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विजय बहुगुणा करते रहे फोन
  • कांग्रेस और पीडीएफ के अधिकांश विधायक मसूरी में, 10 तारीख को सीधे पहुंचेंगे सदन

विज्ञापन
naithani says, bjp trying to break PDF unity.
मसूरी में सभी विधायक जुट रहे हैं। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

विधानसभा में 10 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले पीडीएफ प्रमुख मंत्री प्रसाद नैथानी का दावा है कि हरीश रावत फ्लोर टेस्ट के साथ ही जनता के बीच भी पास होंगे। नैथानी ने कहा कि शनिवार सुबह से लेकर पूरे दिन उनके पास विजय बहुगुणा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के फोन आए हैं।

विज्ञापन


नैथानी ने कहा कि पीडीएफ एकजुट है और रहेगा। फ्लोर टेस्ट के दिन इसका पता चल जाएगा। वहीं पूर्व शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार और दिनेश धनै ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। पीडीएफ पूरी तरह ताकत के साथ हरीश रावत के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत फ्लोर टेस्ट से पहले कोई भी जोखिम नही उठाना चाहते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस और पीडीएफ से जुड़े विधायकों को भाजपा की नजर से दूर रखने के लिए बीती रात 12 से अधिक विधायकों को मसूरी भेज दिया। शनिवार सुबह से देर रात तक विधायकों का मसूरी पहुंचना जारी रहा। जिन विधायकों के भाजपा के साथ जाने की चर्चाएं थी वो भी मसूरी पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में जुटे हैं कांग्रेस और पीडीएफ विधायक

naithani says, bjp trying to break PDF unity.
सभी एमएलए 10 मई को सीधे देहरादून पहुंचेंगे। - फोटो : AmarUjala

मसूरी में कुलड़ी स्थित होटल ब्रेंटवुड में रात्रि विश्राम के बाद सुबह का नाश्ता करने के बाद सभी विधायकों के ठहरने का इंतजाम कैंपटी के पास स्थित होटल जे डब्लू मेरियट में किया गया। मसूरी के बाद विधायकों के टिहरी में ठहरने का इंतजाम भी किया गया। कांग्रेस और पीडीएफ के सभी विधायक दस मई की सुबह एक साथ सदन में पहुंचेंगे। विधायकों के इंतजाम का जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रणजीत सिंह रावत को सौंपा है।

ये विधायक पहुंचे मसूरी
पीडीएफ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश धनै, हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस विधायक दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, सुंदरलाल मंद्रवाल, राजेंद्र भंडारी, गणेश गोदियाल, विक्रम सिंह नेगी, विजयपाल सिंह सजवाण, मदन सिंह बिष्ट, हेमेश खर्कवाल, राजकुमार, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण आदि मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान सीएम हरीश रावत, इंदिरा ह्रदयेश, नवप्रभात, यशपाल आर्य, ममता राकेश देर रात को मसूरी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed