उत्तराखंड: PDF नेता नैथानी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा, सिंबल का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सरकार की मजबूत सहयोगी पीडीएफ के नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से उन्हें सिंबल नहीं मिला है।
उत्तराखंड की सरकार में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को कांग्रेस का सबसे विश्वस्त सहयोगी माना जाता रहा है। 2012 में चुनाव के बाद निर्दलीय विधायकों का संगठन पीडीएफ के नेता बने नैथानी ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया।
जब मार्च 2016 में कांग्रेस के नौ विधायक बागी हुए तब भी पीडीएफ सरकार के साथ रही तो इसमें सबसे बड़ा योगदान नैथानी का ही रहा।
इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष चाह रहे थे टिकट
इसी के चलते सीएम हरीश रावत और नैथानी में एक दूसरे के लिए भरोसा बढ़ा जिसका नतीजा हुआ कि नैथानी ने आज कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर देवप्रयाग से नामांकन किया।
गौरतलब है कि देवप्रयाग सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी टिकट मांग रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा से कांग्रेस के संकट के समय के साथी की पैरवी करते रहे हैं। किशोर के ऋषिकेश सीट से लड़ने जाने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है। वहीं नैथानी ने पर्चा तो भर दिया है लेकिन अभी तक उन्हें कांग्रेस पार्टी से सिंबल नहीं मिला है।