फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital: Youth fight with Leopard after attack

नैनीताल: घात लगाए बैठे तेदुंए ने किया हमला तो जान बचाने को भिड़ गया युवक

Sun, 20 Sep 2020 02:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Sep 2020 02:31 PM IST
सार

  • मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा था युवक

विज्ञापन
Nainital: Youth fight with Leopard after attack
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल के ग्राम ढिकुली का रहने वाला युवक सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौट रहा था। इस दौरान अचानक उस पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। वहीं, युवक भी जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया और शोर मचाने लगा। इस बीच तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी और युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, ढिकुली निवासी 40 वर्षीय भास्कर छिम्वाल उर्फ गुड्डू पुत्र गणेश छिम्वाल सुबह मॉर्निंग करने गया था। इस दौरान लौटते समय गांव के समीप लदुआचौड़ के पास अचानक तेंदुआ युवक झपट पड़ा। 
विज्ञापन


इस दौरान युवक ने भी साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को भगा दिया। तेदुंए से संघर्ष करते समय युवक की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल में चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह पंज्जों के निशान

बताया जा रहा है कि युवक के सिर, सीने और पैरों में पंज्जों के निशान हैं। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर कोसी रेंज के रेंजर ललित मोहन जोशी अस्पताल पहुंचे और युवक से मामले की जानकारी ली। वहीं मौके पर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले काफी समय से लदुआचौड़ के आसपास तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की।

दूसरी ओर रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम को उक्त क्षेत्र में गश्त करने के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। तेंदुए को उस क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया जाएगा।

खेल रहे बच्चों के बीच से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ 

अल्मोड़ा में खेतों में खेल रहे बच्चों के बीच से एक सात वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठाकर जंगल की ओर भाग गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची को काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम राहुल शाह समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची और जंगल के भीतर बच्ची को खोजा लेकिन देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

भिकियासैंण नगर पंचायत में गांधी नगर वार्ड के बाड़ीकोट में शनिवार शाम करीब छह बजे के करीब कुछ बच्चे खेतों के पास खेल रहे थे। सात वर्षीय दिव्या पुत्री गिरीश सिंह भी उन बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने मासूम दिव्या पर हमला किया और उसे उठा कर जंगल की ओर भाग गया।

शोरगुल सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व उप निरीक्षक एमसी तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ राजस्व पुलिस भी बच्ची की खोज कर रही है। हादसे के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed