लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के कुछ चुनावों के नतीजे देखें तो नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस की मतदाताओं पर पकड़ धीरे-धीरे ढीली हुई है।
दूसरी ओर भाजपा को कांग्रेस से अंतर पाटने में खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। विधानसभा चुनाव 2012 में इस संसदीय सीट की 14 विधानसभाओं में से कांग्रेस के खाते में कुल चार सीटें आईं जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर कब्जा किया।
लालकुंआ सीट हालांकि निर्दलीय के खाते में गई पर इस समय लालकुआं से जीते हरीश चंद्र दुर्गापाल कांग्रेस के साथ ही हैं।
2012 में खास सफलता नहीं मिली
2009 के साथ ही 2004 के लोक सभा चुनाव में नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। लगातार दो बार सांसद प्रतिनिधि देने के बाद भी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2012 में इस क्षेत्र से खास सफलता नहीं मिल पाई।
कांग्रेस ने 2012 विधानसभा चुनाव में कुल 31.84 प्रतिशत वोट हासिल किए जो की भाजपा से करीब दो प्रतिशत कम थे। खुद अपने पिछले प्रदर्शनों पर कांग्रेस के लिए कायम रहना मुश्किल होता दिख रहा है।
2004 में करीब 45 प्रतिशत वोट पाने वाली कांग्रेस 2009 में करीब 43 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई। भाजपा के लिए भी स्थिति सुखद नहीं दिखाई दे रही है।
भाजपा का कांग्रेस से अंतर करीब छह प्रतिशत
पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा का कांग्रेस से अंतर करीब छह प्रतिशत का रहा। 2004 के लोक सभा चुनाव में 36 प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाली भाजपा 2009 के लोक सभा चुनाव में 30 प्रतिशत पर ही अटक गई।
2012 के विधानसभा चुनाव में हालांकि भाजपा ने 14 विधानसभाओं में से नौ पर कब्जा किया पर यह स्थिति भी भाजपा के लिए सुखद नहीं कही जा सकती। उसे कांग्रेस की तुलना में कुल दो प्रतिशत ही अधिक वोट मिल पाए।
2009 की तुलना में प्रदर्शन सुधरा
दूसरी तरफ 2009 की तुलना में उसका प्रदर्शन सुधरा। भाजपा ने 2009 के लोक सभा चुनाव की तुलना में 2012 में करीब तीन प्रतिशत अधिक मत हासिल किए।
साफ है कि नैनीताल में वोट शेयर के मामले में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसपा ने अपनी उपस्थिति दर्ज जरूर कराई पर बसपा के लिए अपना प्रदर्शन बरकार रखने की चुनौती है।
विधानसभा चुनाव 2012 में इन 14 विधानसभा सीटों पर बसपा ने करीब 15 प्रतिशत वोट हासिल किए जो 2009 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब चार प्रतिशत कम है।
लोक सभा सीट - नैनीताल-उधमसिंहनगर
विधानसभा क्षेत्र - भाजपा - कांग्रेस - बसपा - निर्दलीय
लालकुंआ - 24.24 - 20.57 - 5.52 - 43.67
भीमताल - 37.85 - 25.45 - 26.5
नैनीताल - 37.45 - 49.71 - 8.67
हल्द्वानी - 23.63 - 52.89 - 3.78
कालाढुंगी - 28.89 - 25.88 - 12.2
जसपुर - 28.21 - 33.34 - 29.7
काशीपुर - 38.72 - 35.82 - 16.1
बाजपुर - 27.89 - 45.94 - 15.5
गदरपुर - 33.00 - 11.85 - 17.0
रुद्रपुर - 39.78 - 35.56 - 19.9
किच्छा - 45.82 - 34.53 - 11.1
सितारगंज - 39.69 - 21.02 - 22.6
नानकमत्ता - 39.56 - 31.21 - 14.1
खटीमा - 29.91 - 22.07 - 13.8
कुल मतप्रतिशत - 33.90 - 31.84 - 15.46
पूर्व लोक सभा चुनावों में दलों की स्थिति
2009
कांग्रेस - 42.68
भाजपा - 30.94
बसपा - 19.06
2004
कांग्रेस - 44.70
भाजपा - 36.73
बसपा - 8.24
2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
कांग्रेस 4 - नैनीताल, हल्द्वानी, जसपुर, बाजपुर
भाजपा 9 - खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर, कालाढुंगी, भीमताल-9
निर्दलीय 1 - लालकुंआ