{"_id":"63021bf5a8a702091f1f1438","slug":"nainital-news-two-air-force-officer-drowns-into-kosi-river-during-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: कोसी नदी में नहाते समय डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: कोसी नदी में नहाते समय डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Sun, 21 Aug 2022 05:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Aug 2022 05:49 PM IST
सार
डूबे हुए युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। डूबे हुए युवक भवाली एयरफोर्स में तैनात बताए जा रहे हैं। जो अपने साथियों के साथ भुजान घूमने आए हुए थे।
विज्ञापन
कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबे दो युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के भुजान स्थित कोसी नदी में रविवार दोपहर नहाते समय दो युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे युवक की खोजबीन खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
विज्ञापन
बारिश ने बरपाया कहर: डीएम साहब बचा लो...नहीं तो सब तबाह हो जाएगा, चीख-पुकार मचती रही, जिंदा दफन हो गए चार लोग
विज्ञापन
भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया दोनों भवाली एयर फोर्स में संवेदा कर्मचारी हैं जो अपने साथियों के साथ भुजान घूमने आए हुए थे। जिसमें संजय पांडे और रविशंकर नदी में नहाते समय डूब गए।
विज्ञापन
रवि का शव घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर काली पहाड़ी के पास कोसी नदी के पत्थर पर अटका मिला। रवि का शव कोसी नदी से बाहर निकाला गया है। जबकि संजय की तलाश चल रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद भवाली एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।