फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News leopard carried awaywoman from forest other one saved her life by running away

Nainital: चारा लेने जंगल गई महिला को उठा ले गया तेंदुआ, नहीं लगा कोई सुराग, साथी ने भागकर बचाई जान

Mon, 25 Nov 2024 06:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

Nainital News: शाम करीब पांच बजे लीला देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल जा रही थी। इस दौरान अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। 

विज्ञापन
Nainital News leopard carried awaywoman from forest other one saved her life by running away
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में नौकुचियाताल की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला को तेंदुआ उठाकर ले गया। वहीं, दूसरी महिला ने भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी वन कर्मियों के साथ घटना स्थल को रवाना हुए। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दौरान जंगल से दराती, खून के धब्बे और बाल मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे लीला देवी (50) स्व नरोत्तम आर्य एक अन्य महिला के साथ जंगल जा रही थी। इस दौरान अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि महिला को तेंदुआ नहीं बाघ ले गया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला को तेंदुआ ले गया या बाघ ले गया है।
विज्ञापन


रुड़की में दर्दनाक हादसा: कोहरा बना काल...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी नौकुचियाताल, चनौती और सिलौटी में तीन बाघ एक साथ देखे जा चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौकै पर टीम गई है। महिला लापता है। फिलहाल तेंदुए के महिला को उठाने का संदेह लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed