{"_id":"67d6934438d068b891050f56","slug":"nainital-news-devotees-faced-trouble-11-km-long-jam-from-kainchi-dham-to-mehragaon-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: छुट्टी मनाने पहाड़ पहुंचे श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी, कैंची धाम से मेहरागांव तक लगा 11 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: छुट्टी मनाने पहाड़ पहुंचे श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी, कैंची धाम से मेहरागांव तक लगा 11 किमी लंबा जाम
Sun, 16 Mar 2025 02:35 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भवाली (नैनीताल)
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भवाली (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:35 PM IST
सार
Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को हमेशा से ही परेशानी उठानी पड़ती है। होली पर भी कैंची पहुंचे श्रद्धालुओं को लंबे जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कैंची धाम मार्ग पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली की छुट्टी मनाने नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को रविवार को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को कैंची धाम तक पहुंचने में ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ा। कैंची धाम से मेहरागांव तक 11 किमी लंबा जाम लगने से श्रद्धालुओं और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
नोएडा के अमित गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार को दो घंटे से अधिक तक भवाली में फंसे रहना पड़ा। कहा कि जाम के चलते बच्चे परेशान रहे। मेहरागांव के वीरू मेहरा ने बताया कि शनिवार और रविवार को आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। लेकिन प्रशासन जाम के लिए पार्किंग और शटल सेवा की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है। वहीं, कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम... चमोली समेत इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
विज्ञापन
Trending Videos