{"_id":"5b0ea1424f1c1b8d6e8b561c","slug":"nainital-high-court-take-action-against-forest-fire-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में जंगलों की आग को लेकर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में जंगलों की आग को लेकर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, सरकार से मांगा जवाब
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
highcourt nainital
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जंगलों में लगातार भड़क रही आग को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.एम.जोसफ और न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने सरकार से 31 मर्इ गुरुवार दोपहर तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
न्यायालय ने अधिवक्ता एम.सी.पन्त द्वारा वनाग्नि पर उठाए सवाल के साथ अखबारों में प्रकाशित हो रही खबरों के बाद वनाग्नि को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में ट्रीट किया है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड में जंगलों की आग दिनों दिन विकराल होती जा रही है। आग अब केवल जंगलों तक ही नहीं बल्कि बाजारों और कॉलोनियों तक भी पहुंच रही है। इसके कारण ही प्रदेश में मंगलवार को उत्तरकाशी में तीन बच्चों की जलकर मौत हो चुकी है। वहीं कई हेक्टेयर भूमि राख हो गईहै।
विज्ञापन