{"_id":"332cecc538f433b6aed3ba2a29af8e6a","slug":"nainital-high-court-decision-on-helmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बाइक की दोनों सवारियां पहनेंगी हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बाइक की दोनों सवारियां पहनेंगी हेलमेट
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 26 Sep 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिल्ली की तर्ज पर जल्द की उत्तराखंड में भी दो पहिया वाहनों में सवार दोनों यात्रियों को हेलमेट पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट में उत्तराखंड में दो पहिया वाहनों में सवार दोनों यात्रियों को हेलमेट पहनने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि इस व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाएगा।
संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई
सुनवाई के बाद इस प्रकरण की रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
नैनीताल निवासी अविदित नौनियाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार को उत्तराखंड राज्य में दो पहिया वाहनों में दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना आवश्यक करना चाहिए।
विज्ञापन
इससे दुर्घटना से काफी हद तक बचा जा सकता है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इसकी रिपोर्ट 30 अक्टूबर तक पेश करने के निर्देश दिए।