फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital: Fight and Ruckus At youth congress leader birthday party in nainital bindukhatta

नैनीताल: जन्मदिन पार्टी में मारपीट, कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर बखेड़ा, पुलिस से धक्कामुक्की का आरोप

Mon, 11 Jan 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nainital: Fight and Ruckus At youth congress leader birthday party in nainital bindukhatta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नैनीताल के बिंदुखत्ता में युवा कांग्रेसी नेता राजा धामी के घर जन्मदिन पार्टी में मारपीट के बाद बखेड़ा हो गया। पुलिस से धक्कामुक्की का आरोप लगने पर कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हुई तो कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की अगुवाई में कोतवाली का घेराव कर दिया। पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


रविवार की रात राजा धामी के बिंदुखत्ता स्थित आवास में जन्मदिन की पार्टी थी। इस बीच उनका अपने पड़ोसी विक्रम सिंह बिष्ट से विवाद हो गया। बात गाली गलौज के साथ मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बल्ली को मामूली चोट लगी तो उनके साथियों ने पुलिस सहायता केंद्र 112 पर  फोन कर दिया। आरोप है कि वहां पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार की राजा धामी पक्ष के कुछ लोगों से धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने राजा धामी, डेयरी फेडरेशन के पूर्व निदेशक भगवान सिंह धामी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कमल दानू को गिरफ्तार कर लिया। रात में ही उपनिरीक्षक मनोज कुमार की ओर से तीनों के खिलाफ धारा 323/504/506/332/353 के तहत मुकदमा लिखा गया। उधर, विक्रम सिंह उर्फ बल्ली की तहरीर पर तीनों के अतिरिक्त वीरेंद्र भड़, कुशल जेठा, भगत, रवि, वीरू दानू, रौकी और 7-8 अन्य के खिलाफ धारा-323/504/506/147/452 के तहत भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी और ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे भड़क उठे। सुबह नौ बजे ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी और ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, बीना जोशी, डॉ. मोहन बिष्ट, प्रमोद कॉलोनी सहित युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कोतवाली का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने और एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। 

Trending Videos

मामला बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई

मामला तूल पकड़ता देख कोतवाल ने जनपद से एक प्लाटून महिला और एक प्लाटून पुरुष पीएसी सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला ली। इस दौरान एसओजी प्रभारी रवि कुमार सैनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी योगेश उपाध्याय, कोतवाल हल्द्वानी संजय कुमार भी पहुंच गए। लालकुआं सीओ बीएस भाकुनी ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

विक्रम सिंह के खिलाफ भी लिखी गई रिपोर्ट
पांच घंटे प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी नेता भगवान धामी की पत्नी विनीता धामी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विक्रम सिंह उर्फ बल्ली के विरुद्ध धारा 452/323/504/506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता शांत हुए। 

पुलिस ने किसी को कोतवाली में नहीं जाने दिया
कोतवाली में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से भी पुलिस कर्मियों ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। किसी को कोतवाली परिसर में नहीं जाने दिया। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस के तेवर ठंडे पड़े। 

कोतवाल को हटाने की मांग, एसपी सिटी से मिले कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने समर्थकों के साथ एसपी सिटी से मुलाकात कर कोतवाल सहित पूरा थाना बदलने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस ने बेवजह तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने कहा कि तीनों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया है। पुलिस निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करेगी। कांग्रेस के नेता पकड़े गए लोगों से मिलने कोतवाली गए थे लेकिन थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने रात में थाने का गेट बंद कर दिया।

पकड़े गए लोगों को पीटा जा रहा था। विरोध करने पर पुलिस ने अभद्रता की। आरोप लगाया कि सुबह हरीश चंद्र दुर्गापाल और सुमित्तर भुल्लर के साथ मिलने के लिए गए तो पुलिस ने अभद्रता की। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने एसपी सिटी को पत्र दिया। कहा कि कोतवाल सहित पूरे थाने के कर्मचारियों को हटाना चाहिए। 

एसपी सिटी ने कहा, हमें ही हटा दीजिए

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल से कहा कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है। पुलिस किसी योजना के तहत नहीं गई थी। आरोपियों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। थाने के सभी लोगों को हटाने के मुद्दे पर एसपी सिटी ने कहा कि हमें हटा दीजिए। पुलिस को स्पष्ट कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। यदि संतुष्टि नहीं है तो वह दूसरे थाने से भी जांच करा सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष को दी गई जानकारी
एसपी सिटी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश को लालकुआं की घटना से अवगत कराया। बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों पर काफी पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से आरोपियों ने अभद्रता की है। पुलिस के पास रिकार्डिंग भी मौजूद है। 

युवती ने लगाया दूसरे पक्ष पर आरोप
गिरफ्तार भगवान सिंह की बेटी हिमानी ने बताया कि उसके घर समारोह चल रहा था। इस बीच सूचना देने वाला विक्रम सिंह तलवार लेकर आया था। घर में उसने धक्कामुक्की की। इस कारण उसके हाथ में चोट आई है।

पुलिस कर्मियों से अभद्रता एवं मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया है। साथ ही उनकी ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
-बीएस भाकुनी, सीओ लालकुआं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed