गुड न्यूज: नैनी-दून जनशताब्दी में ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन की सुविधा जल्द, जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठगोदाम से देहरादून के लिए 25 अगस्त से शुरू हो रही नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन में जल्द ही यात्रियों को ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने नई ट्रेन का नंबर व समय सारिणी व स्टेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इसके साथ ही ट्रेन को सर्बर पर अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। रेलवे का मानना है कि शुक्रवार तक ट्रेन का नंबर सर्बर पर अपलोड होने के बाद यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन कर सकते हैं।
रेलवे बोर्ड ने निदेशक एमएस भाटिया ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम से देहरादून के चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। काठगोदाम से चलने पर नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर काठगोदाम से 12090 रहेगा।
जबकि दून से काठगोदाम जाने पर 12089 होगा। रेलवे ने नई ट्रेन के स्टॉपेज भी निर्धारित कर दिए हैं। काठगोदाम से लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार के बाद देहरादून स्टेशन पर रुकेगी।
ये नई ट्रेन के चलने का शेड्यूल
वापसी में देहरादून से भी यही स्टॉपेज होंगे। जनशताब्दी ट्रेन का स्टॉपेज व शेड्यूल तय होने के बाद सर्बर पर ट्रेन नंबर व किराये को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद ही नई ट्रेन से यात्री ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकेंगे। 25 अगस्त को उद्घाटन अवसर पर काठगोदाम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी हरी झंडी दिखा कर ट्रेन रवाना करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के चलते पहले दिन ट्रेन का चलने का शेड्यूल परिवर्तित किया गया। इस दिन काठगोदाम से ट्रेन 11 बजे रवाना होगी और शाम 6.55 बजे देहरादून पहुंचेगी। स्टेशन निदेशक हर स्वरूप ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है।
ये नई ट्रेन के चलने का शेड्यूल
काठगोदाम से नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 5.15 बजे चलेगी और दोपहर 12.30 बजे देहरादून पहुंचेगी। जबकि देहरादून से शाम 4.15 काठगोदाम के लिए रवाना होगी। 12 कोच की ट्रेन में दो एसी चेयर कार, पांच नॉन एसी चेयर कार, तीन सामान्य कोच, दो एसएलआर व गार्ड का कोच हैं। काठगोदाम से देहरादून के बीच छह बड़े स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा।