{"_id":"5a4bb75c4f1c1bd4178b47b3","slug":"nagar-panchayat-chunav-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में शुरू हुआ रूठों को मनाने का दौर, राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में शुरू हुआ रूठों को मनाने का दौर, राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चुनाव में रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है। चुनाव में राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
पहली बार चार गांवों को मिलाकर नई नगर पंचायत बनी पिरान कलियर में वर्ष 2018 में चेयरमैन पद को लेकर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दावेदारों को टटोलना शुरू कर दिया है। साथ ही चुनाव लड़के के इच्छुक लोग लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में भी जुट गए हैं। रूठों को मनाने का दौर शुरू हो गया है।
ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा पाने वाली कलियर नगर पंचायत में कलियर, महमूदपुर, मुकरर्बपुर और बेडपुर गांव को शामिल कर नई नगर पंचायत बनाई है। कलियर नगर पंचायत में नौ वार्ड बनाए गए हैं। इस नगर पंचायत में करीब 15 हजार मतदाता होने का अनुमान है।
विज्ञापन
चैयरमेन पद पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या दो दर्जन से भी अधिक
राजनीति
- फोटो : demo pic
मतदाता सूची बनाने का कार्य नगर पंचायत की और से चल रहा है। चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की बात की जाए तो चैयरमेन पद पर चुनाव लड़ने वालों की संख्या दो दर्जन से भी अधिक देखी जा रही है। जबकि सभासदों के दावेदारों की लंबी लाइन है। कुछ उम्मीदवारों ने अभी से पंपलेट छपवाकर और सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति लोगों की समस्याओं को निराकरण करने में लग गए है।
चौपालों और चाय की दुकानों पर लोग चर्चा करते दिख रहे हैं। मौजूदा विधायक फुरकान अहमद के समर्थक ज्यादा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। विधायक फुरकान अहमद कलियर नगर पंचायत की सीट खाली भी छुड़वा सकते हैं।
जबकि पूर्व विधायक शहजाद भी अपना दमदार उम्मीदवार उतारेंगे। क्योंकि पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद का इस सीट पर जनाधार है। भाजपा के लिए मजबूत उम्मीदवार ढूंढना टेढ़ी खीर साबित होगा।
इस सीट पर विधायक फुरकान अहमद और पूर्व विधायक शहजाद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी रहेगी। सरकार की और से निकाय चुनाव में दो से अधिक बच्चों के लोगों को चुनाव नहीं लड़ने से कई इच्छुक व्यक्तियों को झटका लग सकता है।