{"_id":"5da0e5ab8ebc3e016c13aa1c","slug":"nagaland-defeated-sikkim-by-four-wickets-dehradun-news-drn32253938","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड ने सिक्किम को चार विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागालैंड ने सिक्किम को चार विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विजय हजारे ट्राफी में मेघालय को हराने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम व नागालैंड के बीच हुए मैच में नागालैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की। नागालैंड की घातक गेंदबाजी के सामने सिक्किम टीम 138 रनों पर सिमट गई। हालांकि, नागालैंड के बल्लेबाजों को भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन नागालैंड चार विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में हुए मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी की। नागालैंड की आक्रामक गेंदबाजी में सिक्किम के बल्लेबाज पहले ओवर से संघर्ष करते नजर आए। सलामी बल्लेबाज इकबाल अब्दुल्ला 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आशीष थापा ने 32 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वो भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उनके बाद विकेट लगातार गिरते चले गए। बिबेक 16, आशीष थापा 32, यशपाल शून्य, निलेश लमिचने 13, ली योंग लेप्चा 5, पल्जोर 2, दिनेश 17, मंडुप भूटिया 14, ईश्वर चौधरी 18, नितेश कुमार गुप्ता शून्य पर आउट हुए। सिक्किम ने 44.3 ओवर में 138 रन बनाए। एसएस मुंडे, इमलिवति ने 3-3, तहमीद ने दो व स्टुअर्ट बिन्नी, नगाहो ने एक-एक विकेट लिया।
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड टीम के बल्लेबाजों को सिक्किम के गेंदबाजों ने भी कड़ी चुनौती दी। लक्ष्य को बचाने के लिए सिक्किम के गेंदबाजों ने तेज गेंदबाजी की। ओसशि 13 व इमलिवति 17 व मोकूम्जूक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आर जोनाथन ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ मिलकर टीम को संभाला और 50 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन इसके बाद जोनाथन भी 36 रन पर गलत शॉट खेलकर विकेट खो बैठे। इसके तुरंत बाद बिन्नी ने भी 35 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। वाईवी टकावले 5 रन बनाकर आउट हो गए। एसएस मुंडे ने नाबाद 21 व झिमोमी ने नाबाद 3 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। सिक्किम की तरफ से ईश्वर चौधरी ने 3, इकबाल अब्दुल्ला ने 2 व पल्जोर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
मणिपुर 143 रनों पर आउट, 82 रनों से जीता अरुणाचल प्रदेश
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश ने मणिपुर को 82 रनों से हराया। राहुल दलाल की 84 रनों की शानदार पारी के दम पर अरुणाचल प्रदेश ने 225 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और मणिपुर को 143 रनों पर आउट कर दिया।
तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। स्टार बल्लेबाज समर्थ सेठ (शून्य) के रूप में पहला बड़ा झटका लगा। कुछ ही देर बाद डोरिया भी दो रन पर आउट हो गए। कमशा यांग्फो 4, शाश्वत कोहरी 14 रनों पर पवेलियन लौटे तो पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ाती नजर आई। हालांकि, इसके बाद राहुल दलाल ने अनुभव एवं संयम का परिचय देते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को संभाला। उवैस ने 58 रनों की नाबाद पारी खेलकर राहुल का बखूबी साथ दिया। अखिलेश साहनी ने भी 35 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे मणिपुर के बल्लेबाज अरुणाचल प्रदेश की आक्रामक गेंदबाजी के सामने जूझते नजर आए। पी प्रफुलोमणि 8, कमजीत 23, लंगलोनियंबा 1 अल बशिद 6 रन बनाकर आउट हुए। एक के बाद झटके लगने से मणिपुर की टीम दबाव में आ गई। हालांकि दबाव के बीच जॉनसन ने 36 रनों की पारी खेली। उनका साथ प्रियोजीत ने दिया, वो भी 29 रनों की पारी खेलकर विकेट खो बैठे। रैक्स 16, सुल्तान 11, थॉमस 2, विस्वरजीत शून्य, अजय सिंह शून्य पर आउट हुए। पूरी टीम 41.3 ओवर पर 143 रनों पर आउट हो गई। अरुणाचल प्रदेश ने 82 रनों से मैच जीत लिया।

रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विजय हजारे ट्राफी में मेघालय के रन लेते उत?

रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित विजय हजारे ट्राफी में मेघालय के खिलाफ शॉट ?